बसना : तेजराम को मिला नृत्य कला में अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान
नेपाल के काठमांडू में हुए अन्तर्राष्ट्रीय नृत्य कला में बसना के तेजराम पटेल को अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान मिला. इसका आयोजन 26 मई 2018 को किया गया था. इस समाहरो में तेजराम ने न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे भारत को गौरवान्वित किया है.
यह विशेष सम्मान तेजराम पटेल को नृत्य कला क्षेत्र में कत्थक नृत्य की प्रस्तुति पर मिला. इस आयोजन में भारत के अन्य कई देशों ने हिस्सा लिया. इस सम्मान के मिलने से तेजराम पटेल के पिता कैलाश पटेल माता कुमारी बाई पटेल के साथ पुरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है.
तेजराम पटेल पिछले 2 वर्षों से नृत्य कला प्रशिक्षण भी दे रहे है. इससे पहले उन्होंने खैरागढ़ के इंदिरा कला विश्वविद्यालय में कत्थक नृत्य पर M.A. की उपाधि प्राप्त की है. उत्तर भारत की यह नृत्य शैली बहुत प्राचीन है क्योंकि पुराणों में भी कथक का वर्णन है. भारत के आठ शास्त्रीय नृत्यों में से सबसे पुराना कथक नृत्य जिसका उत्पत्ति उत्तर भारत में ही हुई थी.
इससे पूर्व तेजराम पटेल को कला रत्न सम्मान, नृत्य परिजात सम्मान, युवा कला प्रतिभा सम्मान सहित कई अन्य पुरस्कारों से भी नवाजा जा चूका हैं. साथ ही तेजराम ने भारत के विभिन्न स्थानों में भी अपनी प्रस्तुति दी है. यह बसना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है.