बसना : सेजेस मे मनाया गया गणित दिवस
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय बसना में गणित दिवस मनाया गया. 22 दिसंबर को महान गणितज्ञ रामानुजन के जन्म उत्सव पर गणित दिवस मनाया जाता है. प्राचार्य के के पुरोहित के निर्देशन से सेजेस बसना के समस्त गणित शिक्षक शिक्षिका एव बच्चों के साथ गणित दिवस मनाया. 
सर्वप्रथम बच्चों को महान भारतीय गणितज्ञ के बारे में अवगत कराया गया और बताया गया कि हमारे दैनिक जीवन के प्रत्येक क्षण हम गणित का उपयोग करते है, बिना गणित के हमारे जीवन कि कल्पना नहीं कर सकते। बच्चों को गणित से सम्बंधित मॉडल बनाने को कहाँ गया. बच्चों ने गणित मॉडल का सुंदर प्रदर्शन किया, जिसमें प्राइमरी विभाग, माध्यमिक विभाग एवं हाई स्कूल एवं सेकेण्डरी के छात्र छात्राओं ने सुंदर एवं उपयोगी गणितीय मॉडल बनाया एवं उसके बारे में विस्तार से बताया और बच्चों द्वारा बनाये गए मॉडल को सुरक्षित रखा गया ।