बसना : भाजपा मंडल भंवरपुर की बैठक संपन्न, विभिन्न मुद्दों पर की गयी चर्चा
भारतीय जनता पार्टी भंवरपुर मंडल ने 24 दिसंबर की दोपहर 3 बजे सरस्वती शिशु मंदिर भंवरपुर में बैठक आहूत की. बैठक में मंडल के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी.
बैठक में प्रदेश के उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, जिला पंचायत के सदस्य एवं जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा श्याम तांडी तथा मंडल के प्रभारी युवा तुर्क नेता पुरुषोत्तम घृतलहरे के मार्गदर्शन में भंवरपुर मंडल के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी. मंडल के 16 शक्ति केन्द्रों को 4 जोन में बांटा गया. ‘मोर घर मोर आवास’ कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 35 पंचायतों में 6 प्रवक्ताओं की तथा सभी ग्राम पंचायतों में प्रभारी और सह-प्रभारी की नियुक्ति की गयी.
इसके साथ ही पार्टी का मुख्य कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के जन्मदाता अटल जी की जयंती मनाने के लिए पंचायतों में बने अटल चौक में साफ-सफाई और दीपक जलाकर तथा वहां प्रवक्ता नियुक्त कर अटल जी के जीवन पर संबोधन तथा ‘मन की बात’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित कार्यक्रम को सुबह 11 बजे देखने के लिए बूथ स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति की गई. बैनर पोस्टर का वितरण भी किया गया.
इस दौरान मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष विद्याचरण चौधरी, दोनों महामंत्री उत्तर निषाद व भोज प्रधान, उपाध्यक्ष जनक राम चौधरी, गंगा राम साहू, बालमुकुंद पटेल, श्री राम साहू, जागेश्वर चंद्र, श्यामसुंदर सारथी, शंकर लहरी पत्रकार गिरजा शंकर पटेल, गंगाधर निषाद और युवा मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र वैष्णव, जगदीश पटेल, मोहनलाल पटेल, गुलाब किशोर स्वर्णकार, पूर्व महामंत्री नरेश तिवारी, रिचा, किसान जिला मोर्चा के कृष्ण कुमार नायक उपस्थित हुए. इस दौरान बहुत से कार्यकर्ताओं ने मार्गदर्शन प्राप्त किया.