भंवरपुर : एक सप्ताह में 2 बार हाट बाजार लगाने की माँग पर अमल... - CG Sandesh

भंवरपुर : एक सप्ताह में 2 बार हाट बाजार लगाने की माँग पर अमल नही

बसना ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत भंवरपुर में पिछले 70 सालों से भी अधिक समय से हाट बाजार लगता आ रहा है. भंवरपुर का बाजार आस पास के 60 गांवो का केंद्र है जिसके कारण यहाँ अधिक मात्रा में भीड़ लगती है. जिसको देखते हुए 2 वर्ष पूर्व नगर के युवाओं द्वारा एक सप्ताह में 2 बार बाजार लगाने की मांग की थी जिसे आज तक पूरा नहीं किया गया है.

जबकि छत्तीसगढ़ में 70 नए विकासखंड बनाने की अनुशंसा पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा मंजूरी भी दे दिया गया है. जिनमे भंवरपुर का नाम भी शामिल है.

वर्तमान में रूर्बन क्लस्टर मिशन का भी हेड ग्राम है यहां वर्तमान में ग्राम पंचायत द्वारा कांप्लेक्स भी बना कर दिया गया है. जिसमें व्यापारी गण अपना-अपना फायदा उठा रहे हैं. आसपास के 60 गांव भंवरपुर के व्यापार में आश्रीत रहते है हाट बाजार में सब्जी व्यापारियों को भी फ़ायफा मिलता है


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें