बसना : बिजली का तार टूटा,  बाल-बाल बची महिला. ओडीएफ घोषित ग्... - CG Sandesh

बसना : बिजली का तार टूटा, बाल-बाल बची महिला. ओडीएफ घोषित ग्राम में शौच के लिए जा रही थी खेत

बसना ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत कप्साखुटा में आज सुबह 9 बजे बंदरो का झुण्ड विधुत पोल और वायर से लगे पेड़ पर चढ़ रहे थे तभी पेड़ की टहनियां विधुत पोल और वायर के संपर्क में आकर सार्ट सर्टिक होकर वायर टूट कर गिरा.

ठीक उसी समय गांव की एक महिला सुशीला मानिकपुरी घर मे शौचलय निर्माण नही होने के कारण शौच के लिए खेत तरफ जा रही थी. तभी सुशीला मानिकपुरी के पति लाल मानिकपुरी ने देखा कि विधुत वायर टूट कर गिर रहा है और अपनी पत्नी को चिल्ला कर आवाज लगाया जिससे महिला बाल बाल बची.

चंद्रशेखर साव से मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला शौचालय के लिए खेत की तरफ जा रही थी. बताया जा रहा है कि उसके घर में स्वच्छ भारत मिसन के तहत शौचालय का भी निर्माण नहीं करवाया गया है. जिसके कारण उसे शौच के लिए खेत की तरफ जाना पड़ रहा था. तभी वायर अचनाक सार्ट होकर गिर गया. बताया गया कि कप्साखुटा ओडीएफ घोषित ग्राम है परन्तु फिर भी यहाँ सभी के घरों में शौचलय का निर्माण नहीं हुआ है.

तार टूटने की जानकारी बिजली विभाग गढ़फुलझर को दी गई जिसके बाद लाइन मेंन द्वारा आकर सुधार कार्य किया गया.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें