बसना : जुआरिओं को गिरफ्तार किये बिना ही वापस थाना लौटे पुलिस... - CG Sandesh

बसना : जुआरिओं को गिरफ्तार किये बिना ही वापस थाना लौटे पुलिसकर्मी.

आदर्श नगर बसना वार्ड क्रमाक 14 के पास चौराहे पर दर्जनभर जुआरि जुआ खेल रहे थे। मुखबिर से सुचना प्राप्त होते ही मंगलवार के दोपहर 3:00 बजे बसना पुलिस तत्काल जुआ फड़ पर पहुच कर जोरदार दबिश देते हुए कार्यवाही की.

जहाँ रंगे हाथ खेलते हुए जुआरियों को दौड़ाते हुए धर पकड़ किये. अचानक दबिश देने से हारजीत का खेल खेल रहे जुआरियों में हड़कंप मच गई और इस प्रकार अचानक पुलिस के आ जाने से जुआरि सम्भल नही पाये और जुआ खेलते रंगे हाथों दबोचे गये.

बसना से अरेकेल जाने वाली दुर्गा चौक पर इस प्रकार का कार्यवाही करते देखने आने जाने वालों सैकड़ो की संख्या में भीड़ लग गई. सभी बसना पुलिस की कार्यवाही का सराहना कर रहे थे. बसना पुलिस फड़ से धरे गये आरोपियों से ताश पत्ती एवम रकम जब्त कर रहे थे. और कुछ देर बाद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार किये बिना वापस थाना लौट गए. इस घटना से इकट्ठा हुए भीड़ में बसना पुलिस की प्रति आक्रोशित नजर आते रहे.



अन्य सम्बंधित खबरें