बसना : मामूली बारिश से सड़क बना तालाब, आवागमन में परेशानी
बसना में हुए कल मामूली सी बारिश में वार्ड क्रमांक 5 की मुख्य सड़क पर जो कि बसना से गनेकेरा होते हुए नौगड़ी, दलदली तक पहुँचता है उस पर तालाब बन चूका है. बताया जा रहा है कि ठेकेदार ने ब्रीज के नीचे की जगह खोद कर गनेकेरा मार्ग को नीचे कर दिया. जिससे हर बारिश में इस पुल के नीचे दो फीट पानी भरा रहता है. और राहगीरों को यातायात में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
इससे पहले जब BSCPL द्वारा बसना में बाइपास का निर्माण करवाया जा रहा था तो गनेकेरा मार्ग में बाइपास से प्रवेश हेतु सर्विस रोड का भी निर्माण नहीं कराया गया तथा पुल की ऊंचाई भी कम रख दी गयी. जिसके कारण राहगीरों को बसना के अंदर से होते हुए दुसरे शहर की तरफ जाना पड़ता है. वहीँ पुल की ऊंचाई कम हो जाने के कारण इसमें बड़े वाहन भी प्रवेश नहीं कर पाते है. इसकी वजह से 20 से 25 गाँव के लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ता है.

इस पुरे मामले की शिकायत बार-बार आम आदमी पार्टी बसना के संयोजक संकल्प दास द्वारा फोर लाईन के ठेकेदार नागेश्वर राव से की जा चुकी है. परन्तू इस पर कोई कार्यवाही नही हुई. मामले की गंभीरता को समझते हुए आम आदमी पार्टी के संयोजक संकल्प दास जी ने फिर से एक बार फ़ोन कर ठेकेदार से समस्या का समाधान करने को कहा तथा समस्या का समाधान नहीं होने पर संकल्प दास ने चक्का जाम करने की चेतावनी दी.
जिस पर ठेकेदार ने तत्काल एक्शन लेते हुए अपने इंजिनियर कृष्णा को भेज जगह का मुआयना करवाया तथा इंजीनियर ने एक सप्ताह के अंदर समस्या का समाधान करने का वादा किया है. जहाँ आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रभारी आशिक हुसैन एवं केन्द्रीय पर्यवेक्षक आशुतोष कुमार मौजूद थे.
