बसना : देख रेख के अभाव में नालियों ने तोड़ा दम
बसना ब्लाक से 6 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत गनेकेरा में लाखों
की बजट से पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण किया गया है. मुख्य मार्ग में सीसी
रोड़ का भी निर्माण करवाया गया है लेकिन वर्तमान में नाली कई जगहों से टूट गयी है.
सरकार द्वारा ग्रामीण
क्षेत्रो में पानी निकासी के लिए लाखों रु की बजट से नाली निर्माण करवाया जा रहा
है जिससे ग्रामीण क्षेत्रो में बरसात के दिनों पानी जाम नही होता है और कीचड़ भी नहीं
होता है.
ग्राम गनेकेरा में सीसी रोड के आजु बाजू पानी निकासी के लिए बनाया गया नाली देख रेख के अभाव में टूटने लगे है. तो वही गांव में कई लोगो द्वारा नाली के ऊपर कब्जा हो रहा है. गांव में देखने से पता चलता है कि कुछ ग्रामीण द्वारा नाली में रेत, गिट्टी, इट डाल दिए है जिससे नाली पट चूका है.
तो वही पीपल पेड़ के नीचे पानी निकासी के लिए एक छोटे सा ढोल भी लगाया गया है जहाँ कचड़ा जाम हो गया है. बहुत जल्द अब बरसात आने वाला है अगर पानी निकासी के लिए नाली का सुधार नही करवाया जाएगा तो बरसात के दिनों में पानी घरों में घुसेगा और समस्याएं उत्पन्न होगी.
सम्बन्धित विभागों को समय समय में ध्यान देना चाहिए जिससे सरकार द्वारा किये गए खर्च का लाभ मिल सके. ग्रामीणों को भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इतने खर्च सिर्फ उन्ही ही सुविधाओं के लिए किये जा रहे है. बरसता के दिनो मे ग्रामीण अंचलों में ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है.