सरायपाली : 20 साल से किराए के भवन में चल रहा है शासकीय उचित ... - CG Sandesh

सरायपाली : 20 साल से किराए के भवन में चल रहा है शासकीय उचित मूल्य की दुकान

सराईपाली ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत कनकेवा में 20 सालो से शासकीय उचित मूल्य की दुकान किराए पर चल रहा है. ग्रामीणों को शासकीय उचित मूल्य की दुकान से चावल शक्कर मिट्टी तेल इत्यादि राशन का समान उपलब्ध होता है. प्रेतनडीह कनकेवा बोइरडीह के लगभग 5 हजार परिवारों को इस शासकीय उचित मूल्य दुकान का लाभ मिलता है.

ज्ञात रहे कि गांव कनकेवा में 7 वर्ष पूर्व कब्जा जमीनों को गांव के सहमति से कब्जा मुक्त करवाया गया था. तब करीबन 40 वर्षो से पूर्व कब्जा जमीनों को निकाला गया था. ताकि गांव में शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सके.

लेकिन यह तो विडम्बना है कि अभी तक शासकीय उचित मूल्य की दुकान को भी किराए के एक मकान में संचालित किया जा रहा है.

बताया गया कि ग्राम पंचायत द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान भवन के लिए मांग पत्र डाला गया है लेकिन अभी तक राशि स्वीक्रति नही हो पाई है


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें