सरायपाली : फेसबुक में कमेन्ट को लेकर आपस में भिड़ी महिलायें म... - CG Sandesh

सरायपाली : फेसबुक में कमेन्ट को लेकर आपस में भिड़ी महिलायें मामला पहुँचा थाने तक

सरायपाली के एक महिला मनीषा चौधरी द्वारा फेस बुक और व्हाटएप्स में ये लिखा की अनिता चौधरी नामक महिला ने विधायक के लिए "बेहद शर्मनाक, अशोभनीय, हास्य पद, बेतुका और भद्दा टिप्पणी किया है. जिसके आधार पर पीड़िता श्रीमती अनिता चौधरी ने थाना सरायपाली पहुंचकर थाना प्रभारी को जानकारी देते हुए लिखित में शिकायत पत्र प्रस्तुत किया.

अनिता चौधरी ने अपने शिकायत पत्र में लिखा है कि मेरे समाज तथा मेरी जाति को बुरा भला कहकर मुझे मानसिक रूप से परेशान करने का प्रयास किया जा रहा है. जिससे आगे चल कर मुझे और मेरे समाज को और परेशानी हो सकती है. यह शिकायत मनीषा चौधरी के विरुद्ध थाना सराईपाली में कराया. थाना प्रभारी द्वारा शिकायत दर्ज होने के बाद मामले को विवेचना में लिया जा रहै है.

फेसबुक सोशल मिडिया के टिप्पणी से आहत होकर बना पूरा मामला

सरायपाली के मनीषा चौधरी नामक महिला ने अपने फेसबुक आईडी पर अपलोड किए गए पोस्ट पर अन्य महिला अनिता चौधरी ने एक कमेंट का रिप्लाई दिया था. जिसके बाद मनीषा चौधरी ने पीड़िता अनिता चौधरी को निशाना बनाते हुए अपने फेसबुक एकाउंट पर पुनः एक भड़काऊ पोस्ट अपलोड कर डाला गया.

जिसमे मनीषा चौधरी ने अपलोड करते समय फेसबुक वॉल में लिखा है कि

एक चिंतनीय विषय है .....

जिसमे आगे इस तरह की बातें लिखी गयी थी।

" सराईपाली क्षेत्र के एक अघरिया जाति की अनिता चौधरी नाम की एक महिला द्वारा बेहद शर्मनाक अशोभनिय अभद्र हास्यपद बेतुका और भद्दा ..."

 

अनिता चौधरी ने कहा कि विधायक महोदया के लिए कोई अशोभनीय अभद्र भद्दा बात कही या लिखी नही गयी है. फेसबुक पर जातिगत पोस्ट करके महिला मनीषा चौधरी द्वारा उनपर झूठा आरोप लगा रही है. समाचार लिखे जाने तक थाना सरायपाली में इसकी जाँच चल रही है।



अन्य सम्बंधित खबरें