सरायपाली से सोना-चांदी सफाई करने के बहाने ठगी करने वाले बिहार के 6 आरोपी गिरफ्तार
दिनांक 05.06.18 को मुकेश अग्रवाल सा. सरायपाली ने थाना सरायपाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके घर में टाईल्स, सोना चांदी के जेवर और बर्तन साफ करने वाले दो युवक आये और बताये वे लोग उजाला कंपनी से आये है. जो कि टाईल्स, सोना चांदी के जेवर और बर्तन साफ करते है.
प्रार्थी मुकेश अग्रवाल के अनुशार उसकी माँ कान्ता अग्रवाल उनके बातों में आ गई और अपने जेवर सोने चैन व सोने की चुडी को साफ करने हेतु युवकों को दे दी. उक्त युवकों ने अपने पास रखे पावडर से महिला के जेवर को साफ करने के बहाने से चतुराई से जेवर को बदल दिया. कुछ समय बाद जब महिला को जेवर का नकली होने का अहसास हुआ तो उसने थाना सरायपाली में इसके खिलाफ रिपोर्ट पंजीबघ्द कराया.
उक्त जेवरों की कीमत 55,000/- रूपये की थी. पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुये सभी थाना प्रभारीयों एवं जिला क्राईम ब्रांच की टीम को उक्त घटना के आरोपीयों को पकडने और जिले में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न होने हेतु निर्देशित किया.
क्राईम ब्रांच की टीम अपने मुखबीरों की सहायता से उक्त घटना के आरोपी और इस प्रकार की घटना को अन्जाम देने वालें संदेहीयों की तलाश करने लगी. थाना सरायपाली एवं क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबीर से सूचना मिली की दो संदिग्ध युवक सरायपाली में दिखाई दीये जो निश्चित ही किसी अपराध कों अंजाम देने की फिराक में है.
उक्त सूचना पर क्राईम ब्रांच और थाना सरायपाली की टीम द्वारा घेराबंदी कर दो युवकों को पकडा और उनका नाम पता पुछने पर उक्त युवकों ने अपना नाम सुमन कुमार शाह पिता अविनेश शाह उम्र 32 वर्ष सा. पचगछीया थाना गोपालपुर जिला भागलपुर, बिहार तथा नीरज कुमार शाह पिता नारायण शाह उम्र 24 वर्ष सा. खगहा थाना मिरगंज जिला पुरनिया, बिहार बताया।
प्रारंभ में पुछताछ करने पर अपने आप को टाईल्स साफ करने वाला और उजाला कंपनी का ऐजेन्ट बताया. क्राईम ब्रांच की टीम ने जब उक्त युवकों से गहन पुछताछ किया तो उन्होने बताया कि वह उनकी टीम ने जिसमें 06 लोग है जो टाईल्स, सोने, चांदी के जेवर व बर्तन साफ करने के बहाने घरों में जाते एवं साफ करने बहाने हाथ कि सफाई से सोना व चांदी के गहनों चुरा लेते है.
उन्होंने बताया कि वे उडिसा एवं छत्तीसगढ के विभिन्न जगहों पर इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया है आज से तीन दिन पूर्व सरायपाली में एक घटना को अंजाम देते हुये एक महिला से सोने की चुडी एवं चैन चुरा लिये थे. टीम या समूह के अन्य सदस्य सरायपाली एवं आस-पास इस प्रकार की घटना को अंजाम देने के लिये घुम रहे है.
क्राईम ब्रांच एवं थाना सरायपाली की टीम द्वारा सरायपाली के कुटेला वोअर ब्रीज के नीचे एवं झीलमीला चैक के पास पर चार संदिग्ध युवकों को पकडा उनसे पुछताछ करने पर बताया गया कि वे छत्तीसगढ एवं उडिसा देश के कई हिस्सों ऐसा अपराध करते आये है.
आरोपीयों के कब्जे से 03 नग मोटर सायकल एवं सोने, चांदी के जेवरात जुमला कीमती कुल लगभग 600000 /- रूपये व सायनिंग पाउडर, हल्दी, सोना पालिस करने का ब्रस, आदि जप्त किया गया है. और 4 आरोपियों के खिलाफ धारा 41(1-4),379, 34 भादवि0 एवं दो आरोपी के खिलाफ धारा 379,34 भादवि0 के तहत कार्यवाही की जा रही है.
सम्भवता छत्तीसगढ के अन्य जिलो एवं देश के कई राज्यों में हुये इस प्रकार के अपराध की खुलासा होने की सम्भावना है. उक्त टीम के सदस्य बिहार के भागलपुर जिला में निवास करते है एवं एक संगठित गिरोह या एक संगठित अपराध को अंजाम देने के लिए समूह के सदस्य मोटर सायकल से देश के विभिन्न हिस्सों में निकलते है एवं किसी थाना विशेष क्षेत्र को चूनकर वहा के होटल व लाज में किरायें का कमरा लेकर रेकी प्रारंभ करते है.
इसके पास ओरिजनल आई.डी. होती है. जिससें आसानी से होटल व लाज में कमरा मिल जाता है और अपने आप को आसपास के क्षेत्र में होने वाले काम जिसको पहले से देख लिये रहते है. वहा का कर्मचारी बनाकर पेश करते जिससें होटल व लाज वाले को इनके उपर कोई शक नही होता और घटना को अंजाम देकर ये अपने-अपने मूल निवास स्थान चले जाते है. जहाँ पर जाकर इनको पकड़ना मुश्किल होता है क्योंकि गांव व आसपास के लोगो द्वारा इनके संबंध में कोई जानकारी प्रदान नही करते है.
क्राईम ब्राचं एवं थाना सरायपाली की टीम द्वारा आरोपियों का पीछाकर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है. यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में अति0 पुलिस अधीक्षक संजय धु्रव एवं अनुअ0 सरायपाली राजीव शर्मा के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच प्रभारी सुभाष पवार, थाना प्रभारी एल.आर. ठाकुर, उनि0 योगेश सोनी, सउनि. नवधाराम खाण्डेकर, प्रआर. प्रकाश नंद, आर. हेमंत नायक, डिग्री लाल नंद, रमाकांत साहू, संदीप भोई, अनिल मांझी, ललीत यादव, अजय जांगडे़, रवि यादव एंव थाना सरायपाली टीम की सराहनी भूमिका रही.