सांकरा : जोक नदी पर अवैध तरीके से रेत उत्खनन करते २२ ट्रैक्ट... - CG Sandesh

सांकरा : जोक नदी पर अवैध तरीके से रेत उत्खनन करते २२ ट्रैक्टर जप्त

कल रात्रि 8 बजे सांकरा जोक नदी पर में 22 ट्रेक्टरो को अवैध उत्खनन करते पकड़ा गया है रात्रि 8 बजे से सभी ट्रेक्टरो को थाना परिसर सांकरा में रखा गया है. बताया जा रहा है की अवैध उत्खनन की शिकायत पहले भी लगातार फोन और लिखित में शिकायत मिल रही थी.जिसके बाद बसना शिव सेना द्वारा भी लिखित में शिकायत किया गया था.

जिसको संज्ञान में लेते हुए छापा मार कार्यवाही करते हुए 22 वाहनों को जप्ती किया गया है. इस सम्बन्ध में थाना सांकरा प्रभारी कोमल नेताम ने बताया की माइनिंग वालो द्वारा अवैध रूप से उत्खनन करवाया जा रहा था, कार्यवाही की जा रही है, 22 ट्रैक्टरों को जप्त किया गया है जिसके पास से कुछ भी वाहन सम्न्धित दस्तावेज नहीं मिले है.



अन्य सम्बंधित खबरें