बसना : शासकीय प्राथमिक शाला बड़ेटेमरी में धूमधाम से मनाया गया... - CG Sandesh

बसना : शासकीय प्राथमिक शाला बड़ेटेमरी में धूमधाम से मनाया गया नववर्ष

बसना : शासकीय प्राथमिक शाला बड़ेटेमरी में नववर्ष धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राएं, शिक्षक व पालकगण उपस्थित थे. इस अवसर पर शाला के प्रधान पाठक वारिश कुमार द्वारा उपस्थित सभी पालकगणों व छात्रों को नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा सभी कक्षाओं के कक्षा नायकों के साथ केक काटकर नव वर्ष 2023 का स्वागत किया गया.

पश्चात प्रधान पाठक द्वारा नववर्ष के उपलक्ष्य में समस्त 61 छात्रों को टाई व बेल्ट का वितरण अपनी ओर से किया गया। सभी पालकों से छात्रों के शैक्षणिक स्थिति पर चर्चा की गयी साथ ही शिक्षक व पालक मिलकर किस प्रकार छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर सके इस पर विशेष चर्चा किया गया। अंत में शिक्षिका नीलम कुमार ने सभी पालकों का आभार व्यक्त किया।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें