सरायपाली : रक्तदान सेवा समिति की बैठक सम्पन्न. बैठक में रक्तदान हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजन करने निर्णय
सराईपाली। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान सेवा समिति की बैठक स्थानीय गीता भवन, सराईपाली में की गई. बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये समिति के सदस्यों ने बताया की रक्तदान सेवा समिति के द्वारा पिछले साढ़े वार वर्षों में 14000 लोगों को रक्तदान करने का सौभाग्त प्राप्त हुआ है. वर्तमान में रक्तदान सेवा समिति के पास 57500 रक्तदाताओं की सूची है जो सराईपाली, बसना, महासमुंद, पिथौरा, बागबाहरा, रायपुर के स्थानीय निवासी है, सदस्य लोकनाथ पटेल ने बताया कि शुभम साहू, पंकज मेश्राम, तरूण बारीक एवं तरूण चौहान फेसबुक तथा व्हाट्सएप्प के माध्यम से डिटेल माँग कर एक लाख रक्तदाताओं की सूची बनाने के कार्य में लगे हैं, बहुत जल्द एक लाख रक्तदाताओं की सूची के साथ रक्तदान सेवा समिति की वेबसाईट लाँच की जावेगी.
जाग्रत युवा मंच के तत्वाधान में करेंगे वृक्षारोपण
रक्तदान सेवा समिति तथा जागृत युवा मंच के तत्वाधान में जगह जगह रक्तदाताओं को जागरूक करने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों तथा आयोजन करने का निर्णण लिया गया, नुक्कड़ सभा एवं ऑनलाईन कॉम्पीटीशन आयोजित कर अधिक अधिक रक्तदाता समिति से जोडऩे की बात कही. वहीं अन्य समाजिक कार्यों में खासकर जल संवर्धन, वृक्षारोपण हेतु ठोक कार्यक्रम बनाकर कार्य करने का निर्णृय लिया गया.
बैठक में मुस्तफीज आलम, पुरूषोत्तम प्रधान, कुंजबिहारी डडसेना, तनय साहू,उमेश प्रधान, अजय टंडन, अजीत कुमार, अनुरोध चौहान, गिरजा यादव, हीरा कुमार, लक्ष्मण चौहान, नीतेश कुमार, विकी साहू, गणेशराम पटेल, अभिषेक चौहान, संजय कुमार, विक्रम आदि उपस्थित थे.