बसना : आजीविका एक्सप्रेस हेतु चयनित महिलाओं को मिला ई रिक्शा... - CG Sandesh

बसना : आजीविका एक्सप्रेस हेतु चयनित महिलाओं को मिला ई रिक्शा

बसना विधानसभा- विकास खण्ड बसना में आयोजित रुर्बन मिशन कलस्टर योजना के तहत आजीविका एक्सप्रेस (ई रिक्शा) हेतु चयनित महिलाओं को माननीय श्रीमती रुपकुमारी चौधरी संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन व विधायक बसना के कर कमलों से ई रिक्शा प्रदान किया गया. वहीँ श्रीमती चौधरी ने कहा कि आजीविका मिशन ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बड़ा सामाजिक आर्थिक परिवर्तन ला रहा है. हितग्राही व स्व सहायता समूह की महिलाओं का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा ग्रामीण गरीब विशेषकर स्व सहायता समूह की महिला सदस्यों का आर्थिक और सामाजिक दर्जा सुधारने के लिए संकल्पबद्ध है. भाजपा सरकार इस दिशा में दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन लागू किया है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्म विश्वासी, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है.

इस अवसर मुजम्मिल क़ादरी,  जनपद सीईओ वर्मा,  एन. सी. साव,  श्रीमती मथुरा कुमार,  श्रीमती रत्ना चौहान,  श्रीमती लक्ष्मी बाई टंडन,  श्रीमती उषा बाई गौड़,  श्रीमती यशोदा भाई पटेल,  श्रीमती शैलसुला प्रधान, श्रीमती लखि बाई भोई,  श्रीमती पूनम पटेल,  श्रीमती कांति लहरे,  सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें