बसना : नौकरी के नाम से ठगी करने के आरोप में एक गिरफ्तार.
सांकरा थाना के ग्राम सलडीह निवासी सब्दसांची जाल ने क्षेत्र के भोले भाले ग्रामीणों से नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी की थी. जिन पर धारा 420,467,468,471 के आरोप में सांकरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
मामला बसना ब्लाक के सांकरा क्षेत्र का है जहां नौकरी दिलाने के नाम पर 8 लोगों से 16 लाख रूपए की ठगी की गयी थी. जिसके बाद पीड़ित मामले में न्याय के लिए पुलिस से गुहार लगा रहे थे. वहीं पुलिस मामला पंजीबद्ध कर जांच में जुट गयी थी.
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मोहगांव का रहने वाला बलीराम पारिवारिक कार्य से अपने रिश्तेदार के घर गया था. वहां सव्यसांची नामक व्यक्ति ने मंत्रालय में नौकरी लगाने की बात कही और कहा कि खाद्य निगम महासमुंद में कम्प्यूटर ऑपरेट की नौकरी के एवज में 1 लाख 70 हजार रूपए लगेंगे.
उसकी बातों में आकर बलीराम ने उसे 1 लाख 70 हजार रूपए दे दिए. पैसे देने के बाद जब नौकरी नहीं लगी तब बलीराम ने मामले की लिखित शिकायत सांकरा थाने में की. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने 8 लोगों से नौकरी ने नाम पर 16 लाख रुपए ठगे है.
आरोपी ने लिखाई झूटी रिपोर्ट
ग्राम सलडीह के आरोपी सब्दसांची ने अपने पिता के साथ मिलकर शातिराना अंदाज में पहले तो भोले भाले से ग्रामीणों को नौकरी के नाम से लूटा बाद में झूठी कहानी गढ़ते हुए स्वयं के आरोप किसी दूसरे पर मढ़ते हुए थाना में रिपोर्ट लिखाई थी.
लगभग डेढ़ साल बीतने के बाद जब पीड़ितों की नौकरी नहीं लगी तो, पिता पुत्र ने शातिराना अंदाज में बालोद जा कर स्वयं को प्रार्थी बनाया और किन्ही दो अनजान लोगो (सूरज विश्वकर्मा व पुष्कर साहू) के खिलाफ इस मामले में रिपोर्ट लिखा दी. बालोद थाना में शून्य में दर्ज अपराध जब नंबरी कायम होने बसना आया तब आरोपी गणों की चालाकी का पता चला.
बलिराम मटारी, सुखदेव पण्डा, दुलामणिसाहू, नारायण यादव, गजानंद भोई, ने शपथपत्र के साथ शिकायत कर बताया कि सूरज विश्वकर्मा व पुष्कर साहू को उन्होंने कभी नही देखा है और न ही वे लोग उन्हें जानते है सूरज विश्वकर्मा व पुष्कर साहू से उनका को लेना देना नही है, स्वयं को बचाने सब्यसाची ने थाने में झूठी रिपोर्ट लिखाई गई थी झूटी रिपोर्ट दर्ज कराने पर पृथक से कार्यवाही की मांग करते हुए वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया था.