EXCLUSIVE: सावधान रहें! टोना टोटका और गृह क्लेश का झांसा देकर ठगने वाले बहरूपिये घूम रहे ग्रामीण क्षेत्रों में
◼अन्य राज्य के अपराधी तत्व होने की खबर
◼पुलिस थाना क्षेत्रों ने नही रहता इनका मुसाफिर नामा रिकार्ड
आज भारत देश 21वीं सदी पर पहुंच गया है इंटरनेट टेक्नोलॉजी का जमाना है फिर भी आस-पास के गांव ग्रामीण के भोले भाले जनता बाहरी प्रदेश से आए हुए बहरुपयों के जाल में फंस जा रहे हैं यह बहरूपिए सुबह से ही अंचल के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर ग्रामीणों के गृहणियों माताओं बहनों एवं बुजुर्गों को हिप्नोटाइज कर अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं.
यह बहुत बड़ा गिरोह है बसना अरेकेल रोड पेट्रोल पंप के पास डेरा डाले हुए हैं इन संदिग्धों का बसना पुलिस के पास कोई आवक-जावक का रिकॉर्ड दर्ज नहीं है. जिसके कारण ये अज्ञात लोग बेख़ौफ़ धड़ल्ले से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भीक्षा मांगने के नाम से जा कर टोना टोटका और गृह क्लेश का झांसा देकर ग्रामीणों से अवैध उगाही करने की खबर समय समय पर मिलती रही है.
साथ ही यह चोरी की नियत से भी नजर आते रहते हैं ताकि इन्हें किसी घर में कितने सदस्य हैं और क्या करते हैं यह मालूम चले और योजनाबद्ध तरीके से मध्य रात्रि को घरो में घुस कर डकैती कर चुपचाप दूसरे राज्य को रवाना हो जाएं.
इसके बाद भी आसपास के ग्रामीण संबंधित थाना में सूचना देने को जरूरी नहीं समझते हैं आए दिन सुनने में आता है कि सोने चांदी चमकाने के नाम से गृहिणियों को लाखों का ठगों ने चपत लगा दी हैं और ऐसे घटनाओं से पना जीवन भर का जमा पूंजी द्वारा खो देने से क्षुब्ध होकर ग्रामीणों द्वारा आहत होकर खुदकुसी करने का प्रयास भी कर चुके हैं, फिर भी लोग पुलिस थाना में संपर्क करने को जरूरी नहीं समझते हैं.