सांकरा : सड़क किनारे गौ वंश 5 दिनों से मृत पड़ा, किसी ने नहीं... - CG Sandesh
सांकेतिक चित्र

सांकरा : सड़क किनारे गौ वंश 5 दिनों से मृत पड़ा, किसी ने नहीं ली सुध


◼पड़े पड़े बदबू से परेशान सांकरा वासी

सांकरा शहर से लगे मवेशी बाजार के सामने किसी अज्ञात मालिक एक लाल रंग का गौ वंश पिछले 5 दिनों से मृत अवस्था में पड़ी हुई है. रोजाना दस हजार से भी अधिक राहगीर एवं विभिन समाजसेवी संगठन उस मार्ग से आना जाना कर रहे हैं लेकिन किसी भी संगठनों ने अब तक उसकी सुध नहीं ली.

जिसके परिणाम स्वरुप गोवंश सड़क किनारे पड़े पड़े सड रही है. जिसका भभक और दुर्गंध पूरे सांकरा जोंक वासियों, सफर पर निकले राहगीरों, आने जाने वाले श्रमिकों एवम व्यापारियों को झेलना पड़ रहा है.

लेकिन किसी ने भी उसे अंतिम संस्कार दफन करने का कार्य करने का बीड़ा नहीं उठाया सांकरा में कई धार्मिक मण्डली एवम सामाजिक संगठन एवम संस्था के सदस्य निवास करते हैं, लेकिन यात्री प्रतीक्षालय हो या कोई अन्य समस्या यहाँ के लोगों को हमेशा तरसते पाया गया है.

यहां कई प्रकार के समाज सेवी संस्था संगठन एवं मंच उपस्थित हैं लेकिन किसी ने भी मानवता के नाते धर्म के नाते का वंश का अंतिम संस्कार करना जरूरी नहीं समझा.

यहाँ तक की पांच दिन बीत जाने के बावजूद भी ग्राम पंचायत के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है. अब देखना यह होगा की छतीसगढ़ संदेश में समाचार प्रकाशन के बाद कोई समाजसेवी या ग्राम पंचायत इस कार्य को करने आगे आते है या नहीं.



अन्य सम्बंधित खबरें