बसना: साइकिल और धान चुराते पकड़ गया रंगेहाथ
बसना थाना क्षेत्र के अंतर्गत भँवरपुर चौकी के नजदीक ग्राम धानापाली में एक युवक द्वारा ग्रामीण के यहां से साइकिल और धान से भरी हुई बोरी को ले करके भाग रहा था. मौके पर ग्रामीणों को जानकारी होने पर उसे घेराबंदी कर दौड़ाकर पकड़ा लिया गया तथा भँवरपुर चौकी को सुपुर्द कर दिया गया. जो कि अभी तक भँवरपुर चौकी में विचाराधीन है.
यह आरोपी अपना नाम गोलू सिदार ग्राम सिरको विकासखंड पिथौरा बता रहा है. कृपया आप सभी सजग रहें अनजान आदमी अगर आपके गांव में घूमता हुआ दिखाई दे तो तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन या सरपंच को सूचना दें. अभी बसना के गढ़पटनी, बागबाहरा, पिथौरा में बच्चा चुराने का अफवाह शांत भी नहीं हुआ है कि, ग्राम धनापाली में यह चोरी का नया मामला सामने आया है कृपया जनता जागरूक रहें एवं संदिग्ध लोगों की जानकारी तुरंत ग्राम के मुखिया अथवा नजदीकी पुलिस स्टेशन पर दें. जानकारी और जागरूक ही बचाव है. छत्तीसगढ़ संदेश न्यूज़ आप सभी से अपील करता है.