बसना : आम आदमी पार्टी ने तहसीलदार को राज्यपाल के नाम सौंपा ज... - CG Sandesh

बसना : आम आदमी पार्टी ने तहसीलदार को राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन.

आम आदमी पार्टी बसना की टीम राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंप कर मांग की है कि रायपुर सेंट्रल जेल में 4 दिन से बंद आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक डॉ. संकेत ठाकुर समेत 14 पदाधिकारियों को निशर्त जेल से तुरंत रिहा किया जाय. अन्यथा आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेशभर में जेल भरो आन्दोलन शुरू करेगी.    

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व उम्मीदवार डॉ संकेत ठाकुर, उत्तम जायसवाल, अनिल बघेल, दुर्गा झा, मुन्ना बिसेन, डागेश्वर भारती, योगेंद्र सेन समेत 14 पदाधिकारी रायपुर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिल्ली में चल रही अधिकारियों की अनौपचारिक हड़ताल के मुद्दे पर हस्तक्षेप करने को लेकर ज्ञापन देने गए थे, लेकिन पुलिस ने सभी उम्मीदवारों व पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर 14 जून को धारा 151 लगाकर रायपुर सेन्ट्रल जेल भेज दिया.

जिसके बाद जमानत याचिका लगाने पर पता चला कि 15 जून को पुलिस ने 5 अन्य गैर-जमानती धाराएं 147, 186, 332, 353, 419 साजिश पूर्वक लगा दी हैं. ये धाराएँ उन लोगों पर लगाई जाती हैं जो अपराधी होते है.

आम आमदी पार्टी भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों से डरने वाली नहीं है सरकार  द्वारा किये जा रहे अत्याचारों का सामना करेगी. आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ की गरीब जनता की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है और इस घटना को जन चेतना के रूप में बसना विधानसभा के साथ साथ पूरे प्रदेश में आन्दोलन करेगी.

ज्ञापन सौंपने वालों में बसना विधानसभा प्रत्यासी संकल्प दास, चुनाव प्रभारी बसना आशिक हुसैन,विधानसभा अध्यक्ष संजय साव, भूषण, राहुल चतुर्वेदी,सनत कुमार, राहुल दास,महेश, रमेश भोई ,सुनिल नायक आदि कार्यकर्ता मौजुद थे.



अन्य सम्बंधित खबरें