आदर्श नगर बसना बना नाग लोग,रातों में सड़क पर निकल कर विचरण कर... - CG Sandesh

आदर्श नगर बसना बना नाग लोग,रातों में सड़क पर निकल कर विचरण कर रहे जहरीले सर्प

बसना।जनपद पंचायत से अरेकेल मार्ग अरुण टेलर के सामने इल्लू चौक के पास अमृत प्रधान घर के पास झुरमुट से अचानक नाग निकला आने जाने वाले राहगीर देखकर भयभीत हो गए. सामने से मोटरसाइकिल से आ रहे एक युवक के बाइक के सामने सर्प आ गया, बाइक सवार युवक डरकर अनियंत्रित होकर नाली में बाइक घुसा दिया और चोटिल हो गया. देखते ही देखते आदर्श नगर वार्ड क्रमांक 14 में भीड़ जमा हो गई और नाग पकड़ने वाले अरेकेल निवासी प्रशिक्षित स्नेक केचर बुलाकर सर्प को सुरक्षित पकड़ा गया. 

आदर्श नगर के आसपास गंदगी कचरे का ढेर तथा झुरमुट अधिक होने के कारण यहां जहरीले जीव जंतुओं का आवाजाही बहुत हो रहा हैआज वहां के निवासियों के सूझबूझ से कइयो की की जान बच गई तथा पकड़कर उसे नाला की तरफ छोड़ दिया गया,रातो में बाहर अँधेरे में निकलते समय एक हाथ में टार्च एक हाथ में डंडे और पैर में स्लीपर पहनकर ही निकले।


अन्य सम्बंधित खबरें