बसना : मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य  केन्द्र... - CG Sandesh

बसना : मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 16 मरीजो को मिला लाभ

9 जनवरी को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत महासमुंद के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस आर बंजारे एवं रोहित कुमार वर्मा डीपीएम और डॉ छत्रपाल चंद्राकर नोडल अधिकारी के समन्वय से मानसिक स्वास्थ्य दिवस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बसना में मनाया गया। 

शिविर में 16 मानसिक रोग के मरीजों को चिन्हाकित कर नि:शुल्क दवाई के साथ मनोसामाजिक परामर्श दिया गया।  शिविर के संचालन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बीएमओ डॉ. जे. पी. प्रधान एवं समस्त स्टाफ का सहयोग रहा। इस शिविर में स्पर्श क्लिनिक जिला चिकित्सालय महासमुंद से मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता रामगोपाल खूँटे, मानीटरिंग टेकलाल नायक, योगा प्रशिक्षिक देव कुमार डडसेना उपस्थित रहे।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें