बसना : कार्यों का श्रेय लेने नेताओं में मची होड़
व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से ये सूचना मिली कि बसना नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री सम्पत अग्रवाल जी द्वारा निरीक्षण कर वार्डवासियों की समस्या सुनी साथ ही वार्डवासियों ने बताया कि विगत दिनों से पेय जल समस्या को लेकर बहुत परेशानी हो रही है, वार्डवासियों की समस्या सुन कर श्री सम्पत अग्रवाल जी ने तत्काल 3 एच पी का मोटर लगा कर समस्या का निराकरण किया जहाँ तहसीलदार श्री लक्ष्मण मिश्रा जी, सीएमओ श्री दिनेश यादव जी, पार्षद श्री डेनियल पीटर जी, पार्षद गजेंद्र साहू जी, भाजयुमो अध्यक्ष श्री कामेश बंजारा जी, श्री वीरेंद्र बघेल जी, श्री वीरू बंजारा जी, के सहित भारी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे.
इस सुचना के आने के बाद मोनो इस कार्य का श्रेय लेने को नेताओं में होड़ मच गयी. डॉ. अनामिका पाल के समर्थकों को पसंद नही आई उनका कहना है कि इस काम को डॉ अनामिका पॉल के नेतृत्व किया गया गया है. उन्होंने बताया कि जब हम नगरवासी अपनी समस्या लेकर नगर पंचायत के सी एम ओ साहब के पास गए थे तो उन्होंने कहा कि, वहां पानी का स्तर कम है पर जब डॉ अनामिका पाल द्वारा उस स्थान का निरीक्षण कराया गया तो निरीक्षण करने वाले ने कहा कि, यहां पानी पर्याप्त है लेकिन सी एम ओ साहब ने इसे मानने से इनकार कर दिया. और कहा कि आप बोर की सफाई करा दीजिये.
तब डॉ अनामिका पॉल के द्वारा और नगर वासी ने भीड़ के वहां का काम कराया और केसिंग डलवाया लेकिन 3 बी एच पी मोटर उपलब्ध नही होने के कारण यहां मोटर लगाए जाने का काम शेष रह गया था. उनका कहना है कि जिसके बिल की पावती और लिखित में जानकारी नगर पंचायत बसना को दे दी गयी थी. जिसकी राशि भी अभी तक नही मिल पाई है.

