वायरल पोस्ट की पुष्टि करने पहुंची बसना पुलिस
जो महिलाए का संतान नही हो पाती ऐसे परिवार को टारगेट कर तो अज्ञात महिलाए महासमुद जिले के बसना विकास खण्ड के ग्राम पंचायत कप्सा खुटा में अज्ञात महिलाए द्वारा जड़ बूटी दे रहे है और 5 हजार रु ले रहे है ऐसा एक पोस्ट सोसल मिडिया में वायरल हुआ
बसना थाना अंतर्गत ग्राम कप्साखूंटा में निःसंतान दंपत्ति को निशाना बनाकर दो अज्ञात महिला द्वारा जड़ी-बुटी का प्रलोभन 5 हजार रुपये लेने की खबर बसना के whatsapp ग्रुप बसना अंचल की ख़बरें में मिल रही थी.
विडियो सहित यह पोस्ट कप्साखूंटा के निवासी चंद्रशेखर साव ग्रुप में वायरल कर रहे थे. साथ ही लिख रहे थे कि आज हमारे गाँव कपसाखुंटा में दो महिला घुम रही है और कह रही है कि, जो महिला माँ नही बन सकती उसे हम दवा देते है, और हाथ भी देखते है.
जब इस वायरल खबर की पड़ताल की गयी तो चन्द्रशेखर साव से फ़ोन के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि 2 अज्ञात महिलाए गांव के घर घर जाकर जो महिलाए निसंतान है उनको ये दवाई जड़ी बूटी दे रही है और दावा किया जा रहा है कि जड़ी बूटी लेकर माँ बना जा सकता है.
जिसके बाद बसना पुलिस भी वायरल पोस्ट की पुष्टि करने के लिए बसना थाना से 25 किलो मीटर दूर ग्राम कपसाखुंटा जाके दो अज्ञात महिला और पुरुषो को बसना थाना लाया गया.
थाना प्रभारी अशोक यादव ने बताया कि
ये 8 से 9 परिवार है जो कि महाराष्ट्र के गोंदिया से है यहाँ आकर ये जड़ी-बूटी और दवाई बेचने का काम करते है. महिलाओं और बच्चो के ऊपर कोई कार्यवाही नही होगी कार्यवाही उनके पतियों के खिलाफ धारा 109 के तहत प्रतिबंधक कार्यवाही की जाएगी.
--अशोक यादव, थाना प्रभारी, बसना.