बसना : पोटापारा कबड्डी प्रतियोगिता में बरीहापाली बना विजेता - CG Sandesh

बसना : पोटापारा कबड्डी प्रतियोगिता में बरीहापाली बना विजेता

जय हिन्द युवा समिति ग्राम पोटापारा द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महासमुंद जिले के कई क्षेत्रीय कबड्डी दल एवं ओडिसा के भी अनेक प्रतिभागी बनकर जोर आजमाईश करने शामिल हुए। स्पर्धा में बरीहापाली - पोटापारा के खिलाड़ियों के बीच बहुत ही रोमांचक मैच देखने को मिला। जिसमे बरीहापाली टीम ने पोटापारा टीम को फाइनल मुकाबले में 25 - 19 से पराजीत करके विजय हासिल की.

इस आयोजन के मुख्य व्यक्ति एवं पोटापरा कबड्डी टीम के गुरुदेव परखित सोना ने कहा कि कबड्डी वास्तविक रूप से छत्तीसगढ़यों का रहा है, परंतु इससे शारीरिक मानसिक स्वस्थता के साथ -साथ खेल जगत में आवश्यकता और प्राप्त लोकप्रियता को समझकर आज पूरे भारत में राष्ट्रीयस्तर में खेले जाने वाला खेल बन गया है।


कबड्डी को पूरे भारत में हद, कुडडी, हू तू तू, काई पीड़ी जैसे अनेक नामों के साथ जाना व खेला जाता है। इस खेल की मुख्य शक्ति हाथ में हाथ थामे रहना अर्थात हाथ थामे रहना जो सामने वाले खिलाड़ी को अपने दल की एकता और ताकत बताते हुए सावधान रहने के संकेत कर मनोवैज्ञानिक रूप से कमजोर कर उस पर अपनी बढ़त हासिल करना होता है। अर्थात कबड्डी शारीरिक मानसिक स्वस्थता के साथ खिलाड़ियों में एकता और उससे प्राप्त शक्ति से खेलने का स्वस्थ खेल व मनोरंजन है।

इस आयोजन में अनवर कुलदीप, नूर मसीह कुलदीप, प्रताप सिदार, अमितेश सिदार, राकेश सिदार, मुकेश साहू, मिनिकेतन पटेल, अज्जू,भेजराज नायक, नित्यानंद प्रधान, सुरेश, डिग्री, मनीष बारीक, प्रमीत साहू एवं उमाशंकर साहू सहित सैकड़ों ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें