बसना : दो अलग अलग दुर्घटना में 1 बच्चा और 1 युवक की मौत
बसना - NH53 फोरलेन कुमढ़ेल नाला में
पास कुर्सीपहार के एक सोल्ड जान डियर ट्रैक्टर की ठोकर से सांकरा चारभट्ठी निवासी
दुपहिया सवार की सर में चोट लगने से मौत गयी. बसना थाना प्रभारी अशोक यादव से मिली
जानकारी के अनुसार मृतक का नाम राजाराम निवासी बताया गया. टेक्टर चालक विदयाधर सरिया के खिलाफ धारा 304 A के तहत अपराध पंजीबध्द कर कार्यवाही किया जा राहा है.
ट्रैक्टर को थाना ले आया गया है

मिली जानकारी के अनुसार मृतक राजा राम बसना अरेकेल अपने ससुराल से अपने गृह ग्राम चार भट्ठी के लिए निकला था तभी जान डियर ट्रैक्टर के चपेट में आने से यह हादसा हो गया.
वही दूसरी और बसना से
बिलासपुर मार्ग में खेमड़ा और गेर्राभाठा के बीच एक बाइक सवार महिला की साड़ी पहिया
में फस जाने के कारण दुर्घटना का शिकार होना पड़ा. वही मौके से बसना एम्बुलेंस भी
पहुचा और सभी को अस्प्ताल लाया गया.
बाईक में साड़ी फंसने से दुर्घटना में बच्चे को नाजुक हालत में 108 से हास्पिटल लाया गया. जहां बच्चे को मृत घोषित किया गया. बच्चे का नाम रितिक पिता दुर्गा प्रसाद डुमरपाली (बडेटेमरी)का बताया गया.