बसना : जंगली जानवरों को मारने के हेतु लगाये जाल में जा फँसा ... - CG Sandesh

बसना : जंगली जानवरों को मारने के हेतु लगाये जाल में जा फँसा ट्रेक्टर.

बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खोखसा के मामा-भाचा जंगलो में खोखसा के जंगलो में कुछ लोगो ने जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए बिजली के तारों से जाल बिछाए हुए थे. बताया गया कि इस मार्ग से जब एक किसान धान बोने के 3 लोग सहित ट्रेक्टर में जा रहा था कि तभी इस बिजली के तारो से किसान का ट्रेक्टर फँस गया जिसमे ट्रैक्टर में सवार तीन लोगों की जान मुश्किल से बच पाई.

जिसके बाद इस घटना की जानकारी वन विभाग के SDO मयंक पाण्डे और बसना थाना प्रभारी अशोक यादव को दी गयी. अधिकारीयों ने मामला को गंभीरता से लेते हुए अपने-अपने स्टाफ को घटना वाली जगहों पे रवाना कर दिया और कहा कि जंगली जानवरों के शिकार के लिए बिजली वायर लगाने वालो के उपर सख्त कार्यवाही करें.

मिली जानकारी के अनुशार 5 व्यक्तियों द्वारा जंगली जानवरों को मारने की प्रयास से विधुत वायर लगाया गया था. फिलहाल ये पाँचों आरोपी फरार है किये गए नामों की पुष्टि में धनुर्जय पिता बुटी, भदरासी, ज्योध्या पिता धनीराम, चुम्मन पिता पलटन नाई, राम कुमार पिता दशरथ का नाम है.

बताया गया कि भालू बराह सहित जंगली जानवरों को मारने के लिए आए दिन ऐसा जाल लगाया जाता है. हाई वोल्टेज विधुत वायर पर ग्रामीणों ने बताया की यह पहला मामला नहीं है आए दिन जंगली जानवरों को मारने के प्रयास से विधुत वायर लगाया जाता है तथा आरोपियों द्वारा ग्रामीणों को शिकायत से दूर रहने कहकर धमकाया भी जाता है.

बसना वन विभाग के रेंजर बसन्त ने बताया कि

गाँव का ही किसान परिवार रात्रि में धान बोने के लिए अपने खेत की तरफ जा रहे थे तभी जंगली जानवरों को मारने और अवैध तरीके से मांस के तस्करी करने की प्रयास से लगाया गया विधुत वायर की चपेट में ट्रैक्टर का पहिया आ गया और पंचर हो गया.
--बसन्त, रेंजर, वन विभाग बसना.



अन्य सम्बंधित खबरें