बसना : ओडिशा से अवैध गांजा तस्करी करते युवक गिरफ्तार, लाखों ... - CG Sandesh

बसना : ओडिशा से अवैध गांजा तस्करी करते युवक गिरफ्तार, लाखों का गांजा जप्त

छत्तीसगढ राज्य के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 11 जनवरी को मुखबीर से सूचना मिली कि ओडिशा से छत्तीसगढ में अवैध मादक पदार्थ गांजा में खपाने वाले है. सूचना तस्दीक हेतु पदमपुर रोड सिटी ग्राउंड बसना के पास पुलिस नाकाबंदी करते खडे थे तभी नीले रंग की स्कुटी वाहन एक्टीवा क्रं0 CG11AK9770 आते दिखा, जिसे रोककर पुछताछ की गयी. स्कूटी सवार युवक गांजे की तस्करी कर रहा था, पुलिस ने आरोपी अखिल सोनी पिता स्व0 रामनारायण सोनी उम्र 20 साल साकिन वार्ड नं0 05 सोनार पारा चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा के रहने वाले को गिरफ्तार किया. 

उक्त व्यक्ति को स्कुटी के बीच पैरदान में रखे एक पीले रंग के बोरी में भरी सामान के बारे में पुछताछ करने पर गांजा रखना बताया जिसके कब्जे से 1. एक पीले रंग के बोरी में भरी 05 कि0ग्रा0 मादक पदार्थ जैसे गांजा किमती 100000 रूपये, 2. परिवहन में प्रयुक्त एक नीले रंग की स्कुटी एक्टीवा क्रं0 CG11AK9770 कीमती करीब 50,000 रूपये 3. एक नग संमसंग कंपनी का कीपेड मोबाईल किमती करीब 500 रूपये , जुमला 1,50,500 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया । आरोपी के विरूद्ध धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत थाना बसना में कार्यवाही कर आरोपी को गिरफतार किया गया ।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेनद्र सिंह के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली अभिषेक केशरी के निर्देशन में थाना प्रभारी बसना निरीक्षक कुमारी चन्द्राकर, सउनि दुलार सिंह यादव, प्र0आर0 मानसिंह साहू, आर0 दिलीप टण्डन, उत्तरा शांते, बिरेन्द्र साहू द्वारा की गई।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें