बसना : अपने ही बच्चों की हत्या के आरोप में डोलालाल को मिली फाँसी की सजा.
बसना थाना के कायतपाली में 26 जनवरी 2017 कों किये गए जघन्य हत्या के लिए आरोपी डोलालाल निवासी क्यातपाली को दोषी मानकर कर फांसी की सजा दी गई है. यह सजा न्यायालय श्रीमान मानवेन्द्र सिंह अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सराईपाली के न्यायलय से मिली है.
ज्ञात हो कि 25 और 26 जनवरी की रात को आरोपी डोलालाल अपने ही दो मासूम बच्चों को आधी रात खेत में ले जाकर धारदार फावड़ा से उन पर ताबड़तोड़ वार किए बेटे के गला काटकर फेंक दिया और बेटी के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे. आरोपी डोलालाल नशे का आदी और शक्की प्रवृत्ति का है. अपनी पत्नी पर शक करता था और हत्या के बाद बच्चों का पिता डोलालाल घर से गायब हो गया था. जिसके बाद पुलिस ने उसे सरायपाली के पास सागरपाली गांव में धर-दबोचा और धारा 302 के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया गया था.
इस पुरे हत्याकाण्ड को लेकर बसना थाना प्रभारी केके वाजपेयी ने कहा था कि मैंने अपने 20 साल के सेवाकाल में बच्चों की ऐसी निर्मम हत्या नहीं देखी. खेत पर जो दृश्य था, वह हृदयविदारक था.