बसना : पिरदा में महाविद्यालय खुलने से छात्रों और पालकों में हर्ष व्याप्त.
इस वर्ष छत्तीसगढ़ सरकार ने बजट घोषणा के तहत बसना विकासखंड के पिरदा में नया महाविद्यालय खोलने की घोषणा की थी. इसके बाद अब पिरदा और इसके आसपास के विद्यार्थियों को इसी सत्र से इस महाविद्यालय में प्रवेश लेने का मौका मिल रहा है.
आसपास क्षेत्र के हायर सेकंडरी स्कूलों से पढ़ाई कर निकले छात्रों को बसना, सराईपाली महाविद्यालय की दूरी अधिक होने के कारण बीच में ही पढ़ाई छोड़नी पड़ती थी, लेकिन अब पिरदा में कॉलेज खुलने से छात्र-छात्राएं कॉलेज की पढ़ाई से वंचित नहीं होंगे
इन विषयों की होगी पढ़ाई
नए खुले महाविद्यालय में आर्ट्स, गणित सहित विज्ञान विषयों में अध्ययन की सुविधा क्षेत्र के विद्यार्थियों को मिल पाएगी. प्रथम वर्ष के लिए इस महाविद्यालय में प्रवेश को प्रकिया प्रारंभ कर दी गई है. साथ ही बताया गया कि यह महाविद्यालय बसना के महाविद्यालय से संचालित किया जायेगा.
पिरदा के हाई स्कूल में लगेंगी कक्षाये.
नए महाविद्यालय का भवन निर्माण नहीं होने के कारण फिलहाल कक्षाये पिरदा के हाई स्कूल में ही लगेंगी. जहाँ छात्रों के पढ़ने हेतु भवन में दो कमरें एवं प्रेक्टिकल के लिए एक कमरा दिया गया है. हाई स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि यदि छात्रों को पढ़ने के लिए अतिरिक्त कमरों की आवश्यकता होगी तो वो भी दिया जायेगा. साथ ही जरुरत पड़ने पर दो पाली में भी कक्षाये लगाने की संभावनाएं है.
छात्रों और पालकों में हर्ष व्याप्त.
पिरदा में नया महाविद्यालय खुलने से यहाँ पर आये आस-पास के लोगों में काफी हर्ष व्याप्त था. छात्रों ने बताया कि पहले इन्हें पढ़ने के लिए दूर बसना तक जाना पड़ता है. जिसके कारण इन्हें समय पर बस नहीं मिल पाती थी और दुर्घटना से बचने के लिए घर वाले भी इतनी दूर नहीं भेजते थे. लेकिन महाविद्यालय को लेकर अब उनकी परेशानी अब ख़त्म हो चुकी है.
क्षेत्रवासियों ने का माना रूपकुमारी आभार
छत्तीसगढ़ राज्य के वित्तीय बजट 2018-19 में संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीमती रूपकुमारी चौधरी की अनुसंशा पर बसना विधानसभा क्षेत्र के लिए करोड़ों के विकास कार्यों को मंजूरी देते हुए बजट में शामिल किया गया जिसमे पिरदा में नवीन महाविद्यालय भी शामिल था. जो कि अब इस महाविद्यालय के खुल जाने पर क्षेत्र वासियों में काफी हर्ष है. ज्ञात हो कि श्रीमती चौधरी अपने विधानसभा क्षेत्र में काफी सक्रिय है. जनता से उनका सीधा संपर्क है. क्षेत्र में हो रहे विकास में उनकी अहम भूमिका है. महाविद्यालय के खुल जाने पर क्षेत्रवासियों ने रूपकुमारी का आभार माना है.