बसना : ग्राम बड़ेटेमरी में 5 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज़ 20 जनवरी से
बसना विकासखंड के ग्राम बड़ेटेमरी में स्व. श्री भूपेंद्र सिंह जगत की स्मृति में 5 दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 20 जनवरी से 24 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में अंचल सहित आसपास की कई टीमें हिस्सा लेंगी।
इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 13001 रूपये, द्वितीय पुरस्कार 7001 रूपये, तृतीय पुरस्कार 5001 रूपये तथा चतुर्थ पुरस्कार 3001 रूपये रखी गयी है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रवेश शुल्क 1001 रूपये निर्धारित की गई है। खिलाड़ी एंट्री करवाने के लिए कम से कम 500 रूपये अग्रिम प्रवेश शुल्क का भुगतान फोन–पे, गूगल–पे आदि ऑनलाइन माध्यमों से भी कर सकते हैं।

अन्य सम्बंधित खबरें