संपादकीय : जुगाड़ के आगे नियम-कायदे फेल 15- 20 वर्षों से तैन... - CG Sandesh

संपादकीय : जुगाड़ के आगे नियम-कायदे फेल 15- 20 वर्षों से तैनात बसना जनपद में अंगद की तरह पैर जमाये बाबू

बसना - शासकीय विभागों में पदस्थ रहने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को एक जगह से दूसरे जगह स्थानांरित इसलिए किया जाता है कि जब उनको एक ही जगह पर अधिक समय हो जाता है तो लोगों से बने संबंधों को लेकर वह शासन की योजनाओं का आमजन को लाभ देने में भेद भाव पूर्ण रवैया ना अपना सकें. लेकिन बसना ब्लॉक में ऐसे कई अधिकारी कर्मचारी ऐसे हैं जिनका 15-20 वर्षों से तबादला नहीं हुआ है, और वे प्रभारवाद के चक्कर में एक ही जगह पर जमे हुए हैं. ऐसा हुआ है जनपद पंचायत बसना में.
वर्षो से अंगद के पैर के समान जमे हुए हैं.

बसना ब्लॉक के जनपद पंचायत, कृषि विभाग, सहित अन्य महत्वपूर्ण विभाग में कुछ अधिकारी और कर्मचारी वर्षो से जमे हुए हैं. वर्षो से एक ही स्थान पर जमे इन अफसर, कर्मचारियों की पहुंच के आगे नियम कानून ढीले पड़ते नजर आ रहे हैं. स्थानांतरण नीति तो हर साल जारी होती है,लेकिन जुगाडू कर्मचारियों पर इसका कोई असर नही पड़ता. मर्जी से इन जुगाडू कर्मचारियों का तबादला नही किया जा सकता.  


अन्य सम्बंधित खबरें