PWD विभाग की लापरवाही . पक्की सड़क हुआ डबरी में तब्दील
बसना - सरकार द्वारा ग्रामीण अंचल क्षेत्रो में लोगो को आने
जाने में सुविधा मिले और परेशानी का सामना नहीं करना पड़े इस उद्देस्य से करोडो रूपये
खर्च कर गाँव तक पहुच मार्ग का निर्माण
करवा रहा है लेकिन सम्बन्धित अधिकारियों के लापरवाही के वजह से ग्रामीण अंचलो की पक्की सड़क जर्जर हालात में नजर आ रहे है मार्ग के बीचो बिच बडे बडे गड्ढा हो गया है
जिसमे हमेसा पानी भरा रहता है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती हे
भंवरपुर से बडेसाजापाली पहुच मार्ग के उडेला के मुख्य मार्ग डामरी करण मार्ग है बावजूद इसके मुख्य मार्ग में हमेसा गड्ढो पर पानी भरा रहता है आये दिन यहाँ पर गड्ढो के संपर्क में आकार कोई ना कोई दुर्घटना का शिकार भी होता रहता है
इस मार्ग से ग्रामीण क्षेत्रो से हजारो की तादात में छात्र छात्राए भंवरपुर के स्कूलों में अध्यन करने के लिए पहुचते है गड्ढो के पास आते ही कोई चार पहिया वाहन गुजरता है तो गड्ढो के संपर्क में चक्का आ जाने से कीचड़ भी कपडे में छिटकते है
इस एरिया के लगभग 25 से 30 गाँवों का आना जाना इसी मार्ग में होता है इसी मार्ग का उपयोग कर लोग बसना विकास खंड मुख्यालय पहुचते है भंवरपुर हाट बाजार के लिए शुक्रवार को काफी ज्यादा मात्रा में लोग इसी मुख्य मार्ग का उपयोग करते है.
उडेला में पक्की सड़क डबरी(दलदल) में तब्दील हो गया है पानी निकासी के लिए भी कुछ इंतजाम नहीं किया जा राह है जिसके कारण बरसात में और अधिक पानी का जमावड़ा होता है
रात होते ही गड्ढ़े दिखाई नही देते है पता नहीं चलता है की यहाँ जान लेवा गड्ढा बन चुका है! बावजूद सम्बन्धित अधिकारियों का ध्यान इस मार्ग के मरमम्त को लेकर नही जा रहा है और ठेकेदार के लिए दुधारू गाय साबित हो रहा है !
बरसात में पानी निकासी नही हो पाती जिसके कारण गड्डा हो जाता है .ठीक है पता करवाता हूं.
--SDO, लोकनिर्माण विभाग सराईपाली