रूर्बन क्लस्टर योजना के तहत रायपुर में बिक रहा भंवरपुर के बुनकरों का सामान
रूर्बन क्लटर मिशन चयनित ग्राम भँवरपुर के बुनकरों की साड़ियां अब राजधानी रायपुर के अम्बुजा और मेग्नेगो माल में मिलेगी. आपको बता दे कि एक बड़ी आबादी भँवरपुर में बुनकरों की है जो आज भी एक साड़ी बनाकर ही अपना जीवन यापन कर अपना पालन पोषण रहे है.
शासकीय कर्मचारी ने बताया
कि इन बुनकरों के छोटे-छोटे घरो में साड़ी और धागा बनाने की मशीन लगाया गया है. बुनकरों
का एक बड़े आबादी वाली जगह को रूर्बन क्लस्टर योजना से बदलने का प्रयास केंद्र और
राज्य सरकार मिल कर कर रही है.
बुनकरों के सामाजिक और आर्थिक स्तिथि को मजबूत करने के लिए रूर्बन मिशन महिला स्व. सहायता का निर्माण करवा रहा है. और संस्था के तौर में इन लोगो को जोड़ा जा रहा है महिला स्व सहायता के नाम से सामानों का उत्पादन भी किया जा रहा है. जिनमे आचार पापड़ और कई प्रकारों का सामान बनाए जाने के लिए प्रेरीत किया जा राहा है.
बुनकरों को लोन दिया जा रहा है प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत घरों को भी प्राथमिकता दी जा रही है. बताया गया कि मेग्नेटो में रूर्बन मिशन से प्रेरित महिलाओ को किसी भी प्रकार का टेक्स भी नही लिया जाएगा जिसके कारण और ज्यादा लाभ मिलेगा.