विधुत पोल के स्पोर्टटिंग वायर में चिपक रही छात्रा की युवक ने बचाई जान.
बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम सरायपाली में आज सुबह 9 बजे एक तीसरी कक्षा की छात्रा विनिता भोई स्कूल परिसर में खेलते-खेलते आंगन बाड़ी के पास विधुत पोल के खम्बे के पास चली गई. और खेलते खेलते ही विधुत पोल के स्पोर्ट वायर को छू बैठी.
वायर के संपर्क में आने पर छात्रा विनीता भोई झुलस रही थी. जिसके बाद मौके पर ही स्कूल के परिसर के पास गांव का ही युवक दुर्घटना को देख तुरंत दौड़ते हुए जाकर डंडा के सहारे से बच्ची को विधुत वायर से अलग किया. तब जाकर छात्रा के जान बच पाई.
विधुत की लपेटे में आकर झुलसे छात्रा को गम्भीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बसना लाया गया. जहाँ उपचार के बाद हालात में सुधार बताया जा रहा है.
ब्लाक शिक्षा अधिकारी वाय
आर लहरे ने बताया कि वे खुद स्वास्थ केंद्र छात्रा को देखने गए थे. उन्होंने बताया
कि छात्रा की हालत अभी ठीक हैं.. बताया कि अगर मौके पर युवक ने आकर जान ना बचाया होती
तो शायद कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था. अभी छात्रा की हालात में सुधार आ चुका है.
विद्यालय परिसर के अंदर में ही एक विधुत पोल है और उसी के नीचे एक ट्यूबवेल भी लगा है जिसमें विधार्थी पानी पीने के लिए भी आते है.