बसना : फोटो वायरल होने के बाद नगर पंचायत अमला पहुँचा मृत कुत... - CG Sandesh

बसना : फोटो वायरल होने के बाद नगर पंचायत अमला पहुँचा मृत कुत्ते को हटाने

जनपद पंचायत बसना से अरेकेल ग्राम जाने वाले मार्ग के बीच में आदर्श नगर बसना वार्ड क्रमांक 14 पड़ता है वहीं पर अरुण टेलर्स अपर्णा ब्यूटी पार्लर और ईल्लू केवल विजन स्थित है वहीं पर आज ठंड से ठिठुर रहे एक कुत्ते का बच्चा  देर रात्रि अपना प्राण त्याग दिया.

यह घटना केवल विजन के कंट्रोल रुम के सामने बीच रोड की थी सुबह जब हुई आने जाने वालों का हलचल शुरू हो गया सब देख देख कर अपने गाड़ी को साइड में ले ले कर जाने लगे.

 ज्ञात हो कि बसना से ग्राम अरेकेल , पोटापारा, जमड़ी सिरको ,अरेकेल डीपा ,बंसुला डीपा आदर्श नगर जैसे कई गांव के शिक्षित समझदार जागरूक अधिकारी कर्मचारी निवास करते हैं लेकिन किसी ने भी मरे हुए कुत्ते को हटाने की भी जहद नहीं समझी.


गौरतलब बात हो कि इस रोजमर्रा की जिंदगी में घर से सभी निकलते हैं और अपने ड्यूटी में जाते उन्हें बीच में कोई तड़पता फड़कता रहे तो भी उन्हें कोई मतलब नहीं रहता लगता है आज मानवता हार गई है. आज एक पड़ोसी दूसरे पड़ोसी से मिलने के लिए समय नही है. इंसान आज अपने पड़ोसी तक को नहीं पहचानता उनके पास मिलने के लिए समय नहीं है बातचीत करने के लिए समय नहीं है ऐसे में अगर कोई डाकू किसी घर में डकैती डालने पहुंचे और उस समय उस घर के लोग मदद के लिए चिल्लाना शुरु कर दे तो मिलना-जुलना नहीं होने के कारण कोई उनका मदद नहीं कर पाएगा इस भयंकर भयावह को देखते हुए और घुटन भरी जिंदगी से आजाद होकर सभी परिवार अपने पड़ोसी और चौक चौराहा में उठना बैठना शुरू करें एवं मित्रता बनाना शुरू करें कहीं ना कहीं किसी मोड़ पर हमें इन सभी मित्रों की जरूरत पड़ती रहती है.

प्रेस रिपोर्टर रूपानन्द साव के पास सुबह से ही लोगों का तांता और मैसेज आना शुरू हो गया था कि बीच सड़क पर एक कुत्ता मरा हुआ है,जिसे उठवा दें , ट्रैक्टर चार पहिया दोपहिया साइकिल सवार सभी क्रॉस करके आना जाना कर रहे हैं लेकिन किसी नगर पंचायत को सूचना देने की हिम्मत नहीं कर पा रहे थे,तभी रुपानंद साव जी को सूचना मिलने पर नगर पंचायत अमला से बात किया ,और मृत कुत्ते को उठाकर नगर पंचायत गाड़ी में उठाकर ले जाने को कहा,वीरेंद्र बघेल जी ने तत्काल आदेश देकर मृत कुत्ता को उठाकर ले जाया गया.



अन्य सम्बंधित खबरें