बसना : स्कूल के पास से नाबालिग युवती का अपहरण, 19 वर्षीय युवक के खिलाफ मामला दर्ज
बसना थाना क्षेत्र के एक गाँव से एक युवक द्वारा 17 वर्षीय नाबालिग युवती के अपहरण का मामला सामने आया है. परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
युवती के पिता ने अपनी शिकायत में बताया है की 18 जनवरी को उसकी नाबालिग युवती को स्कूल के पास से आरोपी युवक बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया.
शिकायत के बाद पुलिस ने सारंगढ़ जिले के भंटगांव निवासी स्वराज टंडन पिता विनोद टंडन (19) के खिलाफ भादवि की धारा 363 के तहत अपराध कायम कर कार्यवाही विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें