बसना : एक छोटे से पत्त्थर के सहारे टिका पुल, ग्रामीणों की मांग इस वर्ष किया जाए दूरस्थ.
बसना ब्लाक के
ग्राम पंचायत रेमड़ा और छानन्दपुर पहुँच मार्ग पर 15 वर्ष पहले बना पुल अब सिर्फ एक
छोटे से पत्त्थर के सहारे टिका हुआ है, जिसे लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल है.
ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस वर्ष पुल को दूरस्थ नहीं किया जाता है तो, बरसात में आधिक पानी या कोई भारी वाहन गुजरे
तो यह निश्चित ही टूट जायेगा और फिर बसना से संपर्क करने हेतु इन्हें 15 किलोमीटर
तक घुम कर जाना पड़ेगा. जिसके कारण इनका समय और धन दोनों व्यर्थ होगा.
इससे पहले जब
इस बारें में जब PWD के स्थल सहायक
प्रफुल चंद होता से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मरम्मत को लेकर प्राकलन तैयार कर
उच्च अधिकारियों के पास भेज दिया गया है तथा लगभग 19 लाख रु की लागत से पुलिया का
रिपेयरिंग किया जाएगा. साथ ही कहा था कि इस वर्ष इस पुल की मरम्मत को लेकर बजट
नहीं मिल पाया है जिसके कारण इस वर्ष पुल की मरम्मत हो पाना असंभव है.
लेकिन ग्रामीणों को अधिकारीयों की यह बात रास नहीं आ रही है उनका कहना है कि यह पुल इसी वर्ष दूरस्थ किया जाए.
गौरतलब हो कि इस क्षतिग्रस्त पुल की जानकारी अधिकारीयों के पास भी है लेकिन इसके बावजूद अब तक वहाँ पुल के क्षतिग्रस्त होने का कोई संकेतक बोर्ड भी नहीं लगाया गया है. जिससे की बहार से आ रहे लोगों को यह ज्ञात हो सके की यह पुल क्षतिग्रस्त है और यहाँ वाहन सावधानी से चलाया जाए या भारी वाहनों को प्रतिबंधित किया जाए.
संकेतक ना लगाने की स्थिति में बहार से आ रही बड़ी गाड़िया भी इस पुल पर से गुजर जाती है जिसके चलते पुल के गिरने और कोई बड़ी दुर्घटना होने का भय हमेशा लगा रहता है. लेकिन ग्रामीणों ने पुल के मरम्मत को लेकर अब तक अपनी आश नहीं छोड़ी है.