भंवरपुर : कन्या शाला जैसे विद्यालय में 5 वर्षों से नही बन पा... - CG Sandesh

भंवरपुर : कन्या शाला जैसे विद्यालय में 5 वर्षों से नही बन पाया बाउंड्रीवाल

भंवरपुर के पिरदा मार्ग में स्तिथ कन्याशाला में लगभग 5 वर्षों में भी बाउंड्रीवाल का निर्माण नहीं हो पाया है जबकी सुरक्षा दृष्टिकोण से स्कूलों में आहाता निर्माण जरूरी है.

गौरतलब है कि भवन की कमी से जूझ रहे भंवरपुर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला की छात्राओं के लिए 31.30 लाख की लागत से नए भवन का निर्माण की स्वीकृति मिली. जिसका निर्माण लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार द्वारा 01 अक्टूबर 2013 में शुरू किया गया तथा 01 मई 2014 में कार्य पूर्ण कर संबंधित विभाग को सौंप दिया गया.

लेकिन स्कूल प्रबंधन द्वारा नए भवन के गांव से दूर होने,  स्कूल भवन के बाहर अहाता नहीं होने और उसमें कक्षाएं लगाने के लिए पर्याप्त कमरे नहीं होने के कारण शाला का स्थानांतरण नव निर्मित भवन में नहीं किया जा रहा था. लेकिन स्कूल लगाने के लिए दूसरा और कोई विकल्प नहीं होने के कारण स्कूल का स्थानांतरण उसी भवन में कर दिया गया. मगर स्कूल के संचालन के बावजूद अब तक वहां अहाता का निर्माण कार्य नहीं कराया गया. 

स्कूल परिसर में पौधरोपण भी किया गया,  है जिसमें फलदार और छायादार पौधे रोपे गए है. पौधों के संरक्षण के लिए स्कूल आहाता बहुत जरूरी है

जब नए भवन का उद्घाटन विधायक राम लाल चौहान द्वारा किया गया था तब छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल परिसर में अहाता निर्माण के लिए चर्चा हुई कार्य पास करवाने का आश्वासन विधायक ने शाला प्रबंधन को भी दिया था. लेकिन आहाता का निर्माण नहीं हो पाया.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें