बसना : दुकान के सामने बकरा काटने मना करने पर दी जान से मारने की धमकी
गढफुलझर के दयानंद अग्रवाल ने बसना थाने में अपने ही पड़ोसी दूकानदार
दासरथी तेली के खिलाफ गाली गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने पर बसना थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
दरअसल 11 जुलाई
2018 को सुबह 7 बजे जब दयानंद अग्रवाल अपने दुकान पहुँचा तो पाया की उसका पड़ोसी
दूकानदार वही उसके दुकान के सामने बकरा काट रहा था. बकरा काटने से मना करने पर
दोनों की बीच बहस हो गयी और दासरथी तेली ने दयानंद
अग्रवाल के साथ गाली
गलौच कर जान से मारने की धमकी तक दे डाली और हाथ में रखे पत्थर से वार कर दांत भी
तोड़ दिया.
दासरथी तेली ग्राम बड़ेडाभा का निवासी है तथा गढफुलझर में स्थित शराब दुकान के बगल में अपना चखना दुकान चलता है. और उसके बगल में ही दयानंद अग्रवाल की दुकान है.
अन्य सम्बंधित खबरें