बसना : पति को बचाने गयी पत्नी और बेटी के साथ 4 लोगों ने की म... - CG Sandesh

बसना : पति को बचाने गयी पत्नी और बेटी के साथ 4 लोगों ने की मारपीट

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम भंवरपुर निवासी एक महिला और उसकी बेटी के साथ 4 लोगों ने जमीन बंटवारा को लेकर मारपीट की. लक्ष्मीबाई पति शिव कुमार यादव उम्र 46 वर्ष की शिकायत के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

लक्ष्मीबाई ने अपनी शिकायत में बताया है की 23 जनवरी की सुबह करीब 08:30 बजे वह उसके परिवार के लोगों के साथ गली के बोर के पास खड़ी थी. तभी उसी समय उसकी ननद राजकुमारी, फूलबाई, जलकुमार और डमरूधर यादव आकर तुम लोग हम लोगों को घर का जमीन बंटवारा नहीं दे रहे हो कहकर उसके पति शिव कुमार को अश्लील गाली-गलौज कर मारने पिटने के लिये दौडे, जिसे देख लक्ष्मीबाई और उसकी बेटी योगेश्वरी यादव बचाने गये तो आरोपियों ने उन्हें हाथ मुक्का, लात से मारने पिटने लगे और जान से मारने की धमकी भी दी.

मारपीट करने से मुझे के सिर तथा उसकी बेटी योगेश्वरी के सिर एवं छाती में चोट लगी है. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें