बसना : मुखबीर की सुचना पर दो अलग-अलग घर से 6 लीटर महुआ शराब जप्त
दिनांक 14.07.2018 को बसना थान की टीम अवैध शराब रेड कार्यवाही पर बरोली, कुरचुण्डी की तरफ रवाना हुई. तब मुखबीर के सुचना मिली की ग्राम मैदनीपुर में अनिल साहू घर में अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु रखा है. जिस पर बसना थाना स्टाप एवं गवाह निर्मल बाघ, भोगीलाल मानिकपुरी के घर जाकर रेड किया तो अनिल साहू मिला.
जिससे पुछताछ करने पर उसके घर के कमरे से रखे एक सफेद रंग की प्लास्टिक के पांच लीटर जरकीन में करीब 03 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब को निकाल कर पेश किया. जिसे उक्त दोनो गवाहों के समक्ष धारा 91 जा.फौ. का नोटिस शराब रखने के संबंध में दिया. 03 लीटर महुआ शराब कीमती 300 रूपये को जप्त कर पुलिस द्वारा कब्जा में लिया गया.
तथा ग्राम कुरचुण्डी में शिवमोती साव के घर से अवैध रूप से भी एक सफेद रंग की प्लास्टिक के पांच लीटर जरकीन में करीब 03 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब को निकाल कर पेश किया. जप्ती पत्रक के मुताबिक 03 लीटर महुआ शराब कीमती 300 रूपये को जप्त कर पुलिस द्वारा कब्जा में लिया गया.
दोंनो आरोपीयों को कृत्य अपराध धारा 34(ए) आबकारी एक्ट का पाये जाने से समय सदर में गिरफ्तार किया मामला जमानतीय होने से एवं आरोपीयों द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा कर दिया गया.