बसना : ग्राम बड़ेटेमरी में आयोजित 5 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
बसना विकासखंड के ग्राम बड़ेटेमरी में स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह जगत की स्मृति में पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। समापन समारोह 24 जनवरी को आयोजित की गयी। समापन समारोह के दौरान विजेता और उपविजेता टीमों व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
फाइनल मैच कुड़ेकेल और पठियापाली के मध्य खेला गया, जिसमें कुड़ेकेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. कुड़ेकेल की टीम ने 8 ओवरों में 109 रन बनाकर पठियापाली की टीम को 110 रन का टारगेट दिया. पठियापाली की टीम 8 ओवर में 91 रन बना सकी और कुड़ेकेल की टीम 19 रन से फाइनल जीत गई.
समापन के दौरान ग्राम पंचायत बड़ेटेमरी के पंचायत प्रतिनिधि, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे.
अन्य सम्बंधित खबरें