महासमुंद : छुटे हुए शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवत... - CG Sandesh

महासमुंद : छुटे हुए शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती माताओं की किया जाएगा टीकाकरण

विस्तारित ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का प्रथम चरण 16 जुलाई 2018 से आयोजित किया जाएगा. इस अभियान के तहत जिले के सभी ग्रामों में चरणबद्ध तरीके से छुटे हुए गर्भवती महिलाओं एवं शुन्य से दो वर्ष तक के बच्चों को टीकाकृत किया जाना है. जिले में कुल 5 हजार 822 बच्चे एवं 2 हजार 723 गर्भवती महिलाओं को मिशन इन्द्रधनुष अभियान 2018 के अंतर्गत टीकाकृत किया जाएगा.

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस.बी. मंगरूलकर एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अरविंद गुप्ता द्वारा अपील की गई है कि टीकाकरण से छुटे हुए गर्भवती महिलाओं एवं शुन्य से दो वर्ष के बच्चों को अपने नज़दीकी टीकाकरण केन्द्र में लेजाकर टीकाकरण अवश्य कराए.




मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों से समन्वय स्थापित करते हुए इस कार्यक्रम को सफलता पूर्वक पूर्ण करने के लिए कहा गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें