बसना : चुनाव अभियान को गति देने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक.
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव आने में महज कुछ ही महीनों का वक्त रह गया है. ऐसे में आम आदमी पार्टी ने आज बसना के मंगल भवन में अपने विधानसभा शेत्र के तमाम कार्यकर्ताओं को बुलाकर बैठक की. जिसमे आम आदमी पार्टी से बसना विधानसभा के प्रत्याशी संकल्प दास भी मौजूद थे.
चुनाव अभियान को गति देने के लिए दिल्ली के लक्ष्मीपुर सीट के विधायक नितिन त्यागी का आगमन बसना मे हुआ. जिसमे उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों से उनकी समस्याएं सुनने और दिल्ली के तर्ज पर चुनाव लड़ने की बात कही.
बता दें कि आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ के पुरे 90 विधानसभा शेत्र से चुनाव लड़ने वाली है. विधानसभाओं में बूथ लेवल पर क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाने का काम भी किया जा रहा है. तथा पार्टी को बूथ स्तर पर मजबुत बनाने की कोशिस की जा रही है. गाँव गाँव जाकर आम आदमी पार्टी से जुड़ने का अभियान चलाया जा रहा है.
साथ ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बसना विधानसभा के लिए घोषणा पत्र बाँटा गया जिसमे इन में बातों का उल्लेख किया कि
किसानों के लिए
(1)-लोवर जोंक परियोजना का कार्य प्रारंभ करके बसना पिथौरा सांकरा एवं सराईपाली क्षेत्र के सभी गांवों को पूर्णरूप से सिंचित करने का कार्य पहली प्राथमिकता में।
(2)-लोवर जोंक परियोजना से ही विद्युत उत्पादन।
(3) छोटे किसानों के लिए चकबंदी कानून लाकर, चकबंदी खेती को प्रोत्साहित करना।
(4) बसना एवं पिथौरा में कृषि अनुसंधान केंद्र खोलना। एवं मिट्टी परीक्षण, बीजोपचार, तथा नई प्रजाति के फसल जो कम पानी, काम खाद, कम समय में तैयार हो जाय को विकसित करना।
(5) प्रत्येक ट्यूबवेल के बिजली कनेक्शन के साथ ट्रांसफार्मर निःशुल्क देना, दिल्ली सरकार की तर्ज पर प्रति कनेक्शन 1000 /- रूपये वार्षिक फ्लेट रेट करना।
(6) कृषक परिवार के बच्चों के लिए कृषि आधारित उद्योग में रोजगार उपलब्ध कराना।
(7) डेयरी, बकरी पालन, कुक्कट पालन, के लिए 75%सब्सिडी के साथ फार्म तैयार कर रोजगार से जोड़ना।
(8) बसना विधान सभा में डेयरी उद्योग को बढ़ावा देकर बड़े ग्रामो में दुग्धसंग्रह, एवं शितलकरण केंद्र की स्थापना करना।
(9) बसना विधानसभा के सभी बड़े शहर, एवं गांवों में किसान राइस मील की स्थापना करना।
(10) कृषि उपज मंडी को पुनः प्रारम्भ कर, सभी प्रकार के उपज का केंद्र मंडी को बना कर, घोषणा पत्र के अनुसार उपज का मूल्य दिलाना।
(11) सहकारी बैंकों को रास्ट्रीय बैंकों जैसा सुविधासम्पन्न बनाना, और भूमि विकास बैंक को पुनर्जीवित करना।
शिक्षा के लिए
(12) सभी ग्राम में दिल्ली जैसा सर्व सुविधा युक्त उच्च स्तर के विद्यालय (टाइल्स युक्त भवन, कम्प्यूटर, लैब, डिजिटल बोर्ड, ऐ सी, आदि सुविधा खेल मैदान)
(13) 12वी तक निःशुल्क शिक्षा, तथा उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख तक का लोन राज्य शासन की गारंटी पर बैंकों से।
(14) बसना विधान सभा मे एक इंजीयरिंग कॉलेज, एक विधि कालेज, एवं एक कृषि कालेज की स्थापना करना।
(15) प्रत्येक ग्राम पंचायत में पूर्ण विकसित पुस्तकालय की स्थापना।
(16) स्कूल स्तर में खेल प्रतिभाओं को खोज कर रास्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बनाने के लिए संशाधनों के साथ उपयुक्त संस्थानों का निर्माण करना।
(17) सभी स्कूलों में स्किल डेवलपमेंट के लिए अतिरिक्त व्यवस्था करना।
चिकित्सा के क्षेत्र में
(18) प्रत्येक ग्राम में गांव क्लिनिक की स्थापना जहाँ निःशुल्क इलाज होगा।
(19) बड़े ग्राम पंचायत में पाली क्लिनिक की स्थापना जहाँ पर सभी प्रकार के टेस्ट निःशुल्क होंगे।
(20) दिल्ली की तर्ज पर सभी बड़े टेस्ट औए ऑपरेशन सभी बड़े अस्पतालों में निःशुल्क होंगे।
(21) बसना एवं पिथोड़ा में सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का निर्माण किया जाएगा।
उद्योग के लिए
(22) लघु उद्यमियों के लिए राज्य शासन से 50 से 75% तक सब्सिडी के साथ उद्योग स्थापित कराया जाएगा।
(23) कुटीर उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा।
महिलाओं के लिए
(24) बसना सांकरा पिथौरा भवरपुर सजपाली गढ़पुलझार बरोली देवरी सिंघनपुर में महिलाओं के लिए महिला बाजार की र्थापन प्रथम चरण में किया जाएगा।
(25) बसना में महिला थाना के लिए कोशिश होगी।
बेरोजगारों के लिए
(26) सभी सरकारी खाली पदों पर भर्तियां शुरू की जाएगी।
(27) स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
अन्य घोषणायें
(28) बसना पिथौरा सांकरा आदि क्षेत्रों के अवैध कालोनियों को दिल्ली की तर्ज पर वैध किया जाएगा।
(29) बसना बस स्टैंड के विस्थापितों का उचित व्यवस्थापन किया जाएगा।
(30) सांकरा बसना एवं पिथौडा में सुसज्जित सुविधायुक्त बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा।
(31) विधान सभा के वे सभी ग्राम जहाँ पक्की सड़क नही है वह पक्की सड़क का निर्माण प्राथमिकता के साथ किया जाएगा।
(32) सभी ग्रामो के तालाबो का जीर्णोद्धार किया जाएगा।
(33) छूटे हुवे पात्र सभी पेंशनधारियों (बृद्ध, विधवा, विकलांग, निराश्रित) को जोड़कर दिल्ली सरकार की तरह 2500 रुपये प्रतिमाह पेंशन दिया जाएगा।
(34) बसना को राजस्व अनुविभाग बनाया जाएगा।
(35) बसना एवं पिथोड़ा को नगरपालिका बनाया जाएगा।
(36) सांकरा को नगरपंचायत का दर्जा दिया जाएगा।