युवा नेतृत्व यागेन्द्र भोई के हाथों में समाजवादी पार्टी जिला... - CG Sandesh

युवा नेतृत्व यागेन्द्र भोई के हाथों में समाजवादी पार्टी जिला महासमुन्द की बागडोर

समाजवादी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री तिलक यादव जी ने यागेन्द्र भोई को महासमुन्द जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त करते हुए एवम उनपर विश्वास जताते हुए कहा कि यागेन्द्र भोई के नेतृत्व में महासमुन्द जिले में समाजवादी पार्टी को स्थापित कर उसे राज्य की तीसरी प्रमुख पार्टी के रुप मे पहचान दिलाने में बहुत बड़ी भूमिका रहेगी।

भोई जी के वाक्पटुता सरल स्वभाव सभी वर्गों को साथ लेकर चलना एवं उनके नेतृत्व शैली से वाकिफ प्रभारी श्री तिलक यादव जी ने कहा कि आने वाला समय युवाओ का है और युवा यागेन्द्र भोई पर पूरा भरोसा है उनकी नियुक्ति से पार्टी मजबूत होगी, एवम चुनाव जीतने एवम सरकार बनाने में अहम भूमिका निभायेगी।

भोई जी को शीघ्र ही चारो विधान सभा महासमुन्द, खल्लारी, बसना एवम सराईपाली में पुराने समाजवादी विचारधारा को मानने वाले लोगो से मिलकर एवम नए लोगो को साथ लेकर अच्छी टीम तैयार करने की जिम्मेदारी देते हुए कहा कि एक ईमानदार और बेदाग छबि के धनी के नेतृत्व से महासमुन्द जिला में समाजवादी पार्टी यहाँ के लोगों में एक अलग ही पहचान बनाने में कामयाब होगी।



तोषगांव मूल निवासी यागेन्द्र भोई के जिला अध्यक्ष बनने पर कोलता समाज बसना क्षेत्र में काफी उत्साह का वातावरण बन गया है, समाज के सम्भागीय अध्यक्ष श्री हरिचरण प्रधान जी, महामंत्री गिरधारी साहू जी, सरंक्षक व्यासदेव भोई जी, युवा सम्भागीय अध्यक्ष मोक्ष प्रधान, मोहनलाल साहू, संजय प्रधान, डॉ अशोक प्रधान, डॉ रक्षपाल गुप्ता, नित्यानंद प्रधान, राधेश्याम प्रधान, मुरलीधर बेहरा, मनीष भोई, आशीष प्रधान, अनूप साहू, प्रमोद बेहरा, स्वप्निल अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, रमेश चन्द्र भोई, प्रवीण भोई, प्रवीण प्रवाह, यशवंत साहू, सईद फारूक, पिनेश पटेल, देवीकान्त भोई, विजय भोई, प्राणबन्धु प्रधान, विकास भोई, गिरीश भोई, स्वराज प्रधान, विनय विराज भोई, टिकेंद्र प्रधान, अजित सिंग दुआ, राजेश धुप्पड़, सुबोध वर्मा, शैलेश पुरोहित, विकास बग्गा, भूपेश बग्गा, नरेश जैन, सुरेश शुक्ला, गुमान बैध, दीपक जैन रमेश जैन, भूपेंद्र चंद्रकार, धनञ्जय मिश्रा मनीष चिमनानी, संजय प्रधान, संदीप भोई, अविनाश प्रधान, धर्मेंद प्रधान, मलय प्रधान, कमल प्रधान, आदि ने उन्हें बधाई दिये और निर्देश दिए की जिस प्रकार समाज की सेवा करते आ रहे हो, अब सर्व समाज की जिम्मेदारी तुम्हारे ऊपर है हमे उम्मीद है कि आप अवश्य कामयाब होंगे।


अन्य सम्बंधित खबरें