सरायपाली : रोपण हेतु बांटें जा रहे नि:शुल्क पौधे - CG Sandesh

सरायपाली : रोपण हेतु बांटें जा रहे नि:शुल्क पौधे

वन परिक्षेत्र सराईपाली के बलौदा सर्किल अंतर्गत पुजारीपाली रोपणी से इन दिनों पौधे बांटे जा रहे हैं।

बताया गया है कि यहां अलग-अलग प्रजातियों के लगभग 50 हजार पौधे तैयार किए गए हैं। जिसमें से बांस, शिशु, खैर, अकेशिया सहित कुछ पौधों को छोड़कर अन्य को निशुल्क वितरित किया जा रहा हैं। यहां आम, जामुन, अमृत, महुआ, आंवला, नीम, मुनगा, कटहल, नींबू, करी, मेनजियम, अर्जुन, करंज, गंभार, गुलमोहर आदि प्रजाति के पौधे तैयार किए गए हैं। इस जगह पर पानी की सुविधा व पौधा तैयार के लिए अनुकूल जगह होने के कारण यहां हर साल पौधा तैयार करके सराईपाली अंचल के साथ-साथ बसना क्षेत्र तक इन्हें पहुंचाया जाता है। इन पौधों को स्कूल, पंचायत और अन्य शासकीय संस्थाओं को दिए जाते हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें