बसना : श्रमजीवी पत्रकार संघ के सम्मान समारोह को लेकर हुई बैठ... - CG Sandesh

बसना : श्रमजीवी पत्रकार संघ के सम्मान समारोह को लेकर हुई बैठक.

श्रमजीवी पत्रकार संघ के द्वारा कल 17 जुलाई को मंगलभवन बसना में आयोजित जिला स्तरीय सम्मान समारोह की तैयारी को लेकर आज बैठक हुई. जिसमे आयोजित कार्यक्रम की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया एवं सफल आयोजन हेतु बसना एवं पिथौरा के पत्रकार साथियों को जिम्मेदारी सौंपी गई. बैठक में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश सचिव श्री मनोज मिश्रा जी, जिला अध्यक्ष श्री स्वप्निल तिवारी जी, जिला सचिव श्री रजेन्द्र सिन्हा जी, जिला उपाध्यक्ष श्री प्रकाश सिन्हा जी, जिला उपाध्यक्ष श्री आकाश अग्रवाल जी, संरक्षक श्री सीडी बघेल जी, संरक्षक श्री शीत गुप्ता जी, ब्लाक अध्यक्ष श्री सत्यप्रकाश अग्रवाल जी, महासचिव श्री शुकदेव दास वैष्णव जी, सचिव श्री मनहरण सोनवानी जी, वरिष्ट उपाध्यक्ष श्री संतोष पटेल जी, उपाध्यक्ष श्री देशराज दास जी, कोषाध्यक्ष श्री कामेश बंजारा जी, सहसचिव श्री दिपेश मिश्रा जी उपस्थित हुए.

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री स्वप्निल तिवारी ने जिला के सभी पत्रकारो को अधिक से अधिक संख्या में समय पर पहुचने की बात कही.



अन्य सम्बंधित खबरें