बसना : बैंक के सामने नाली में गिरा युवक, बाल बाल बची जान.
बसना के देना बैंक अपने कार्य से आया एक युवक बैंक के बाहर नाली में गिर गया. आज सुबह काफी तेज बारिश हुई जिसके कारण बैंक के सामने और नाली के ऊपर पानी बहने लगा तथा युवक अंदाजा नही लगा पाया कि वहाँ पर फर्स नही लगा है. नाली के ऊपर फर्स नहीं लगे होने के कारण जैसे ही उसने अपना पैर आगे बढ़ाया तो वह नाली में जा गिरा. हालांकि युवक को कोई नुकसान नही पहुचा अगर उसके जगह में कोई बच्चा आ जाता तो निश्चित ही कोई बड़ी घटना हो सकती थी.
इधर नाले में युवक के गिरने जाने से लोगों ने नगर पंचायत के व्यवस्था पर ही सवाल उठा दिया हालाकि बैंक के कार्य शैली पर किसी ने सवाल नही उठाया है. इधर बस स्टैंड के ठीक सामने मुख्य पर मार्ग में दिन रात पानी भरा रहता है.
बस स्टैंड के पास रोड का मरम्मत नही होने के कारण और मार्ग में गड्डे हो जाने की वजह से पानी भारी मात्रा में पानी जाम हो रहा है. उक्त मार्ग को बसना शहर का सबसे व्यस्तम मार्ग है साथ ही बस स्टैंड होने के साथ दुकान होने के कारण भी भारी मात्रा में यहां भीड़ जमा होता है. और लोगों को इसी कीचड़ भरे मार्ग से गुजरना पड़ता है.
पानी जाम होने के कारण कोई कोई वाहन गुजरता है तो कीचड़
कपड़ो पर भी छिटकता है जिसका खामियाजा आम लोगो को भुगतना पड़ रहा है.