बसना : मुख्यमंत्री साइकिल योजना के तहत साइकिल व किट वितरण का... - CG Sandesh

बसना : मुख्यमंत्री साइकिल योजना के तहत साइकिल व किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन

विकास खंड बसना के ग्राम सिंघनपुर में आयोजित श्रमिक शक्ति, प्रदेश की प्रगति मुख्यमंत्री साइकिल योजना के तहत साइकिल व किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन श्रम विभाग द्वारा जिसमें माननीया श्रीमती रूपकुमारी चौधरी संसदीय सचिव छ.ग. शासन व विधायक बसना की गरिमामय उपस्थित व करकमलों से सम्पन्न हुआ। श्रीमती चौधरी ने कहा है कि मजदूरों के हर सुख-दुख में सरकार उनके साथ है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार और उन्हें सामाजिक सुरक्षा देने के लिए अनेक योजनाओं की शुरूआत हुई है। 

उन्होंने कहा कि श्रम विभाग द्वारा संचालित अनेक कल्याणकारी योजनाओं ने असंगठित व संगठित क्षेत्र के मजदूरों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में व्यापक बदलाव लाया है। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत महिला पुरुष श्रमिकों को सायकल व औजार किट का वितरण किया गया। छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखकर उनका जीवन स्तर सुधारने के लिए इतने व्यापक स्तर पर योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इससे श्रमिकों को सम्मान से जीने का अवसर मिल रहा है। मेहनतकश मजदूरों के विषय में पहले किसी ने ध्यान नहीं दिया था। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने उनके दुख-दर्द को समझते हुए नए-नए कार्यक्रमों और योजनाओं चला रही है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। 

कार्यक्रम में मुकेश जोशी जिला मंत्री भाजयुमो, सरपंच श्रीमती यशोवंती नायक, श्याम बंजारा, गौरवचंद प्रधान, युगलकिशोर खुटे, सहित श्रम विभाग से श्रम निरीक्षक अमित चिराम और संगठित व असंगठित क्षेत्र के मजदूर बड़ी संख्या में मौजूद थे।



अन्य सम्बंधित खबरें